अलग हुई ज्वाला-अश्विनी की सुनहरी जोड़ी, अब नहीं दिखेगा बैडमिंटन कोर्ट पर जलवा

भारतीय बैडमिंटन की फेमस जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा अब आपको एक साथ खेलते हुए नजर नहीं आयेंगी

भारतीय बैडमिंटन की फेमस जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा अब आपको एक साथ खेलते हुए नजर नहीं आयेंगी

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
अलग हुई ज्वाला-अश्विनी की सुनहरी जोड़ी, अब नहीं दिखेगा बैडमिंटन कोर्ट पर जलवा

Jwala Gutta and Ashwini Ponnappa

भारतीय बैडमिंटन की फेमस जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा अब आपको एक साथ खेलते हुए नजर नहीं आयेंगी। एक दूसरे का पर्याय बनीं चुकी इस जोड़ी के स्मैश अब कोर्ट पर नहीं दिखेंगे। बड़े-बड़े टूर्नामेंट को अपने नाम करने वाली यह भारतीय जोड़ी एक-दूसरे से अलग हो रही है।

Advertisment

भारत की शीर्ष वरीय जोड़ी ज्वाला-अश्विनी का अलग होना भारतीय बैडमिंटन के लिए निराशजनक खबर है। पिछले कई दिनों से खराब प्रदर्शन के कारण दोनों ने अलग होने का फैसला किया। भारतीय बैडमिंटन के सबसे बड़े नामों में से एक ज्वाला गुट्टा और अश्विनी की जोड़ी आखिरी बार रियो ओलंपिक में साथ खेलते हुए नजर आयी थी। इसके साथ ही ज्वाला अब वूमेन्स की किसी भी प्रतिस्पर्धा में खेलती नजर नहीं आयेंगी। ज्वाला ने यह फैसला लिया है कि वह अपने पार्टनर मनु अत्री के साथ सिर्फ मिक्सड डबल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Source : News Nation Bureau

Ashwini Ponnappa jwala Gutta Indian Badminton
      
Advertisment