IPL के इतिहास में पहली बार महेन्द्र सिंह धोनी नहीं होंगे कप्तान, बतौर खिलाड़ी आयेंगे नज़र

आईपीएल सीज़न 10 की शुरुआत हो चुकी है और आज खेला जायेगा आईपीएल का दूसरा मैच। इस मुकाबले में सबकी निगाहे टिकी होंगी महेन्द्र सिंह धोनी पर, जो इस सीज़न में बतौर कप्तान नहीं बल्कि बतौर खिलाड़ी ही फील्ड पर उतरेंगे।

आईपीएल सीज़न 10 की शुरुआत हो चुकी है और आज खेला जायेगा आईपीएल का दूसरा मैच। इस मुकाबले में सबकी निगाहे टिकी होंगी महेन्द्र सिंह धोनी पर, जो इस सीज़न में बतौर कप्तान नहीं बल्कि बतौर खिलाड़ी ही फील्ड पर उतरेंगे।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
IPL के इतिहास में पहली बार महेन्द्र सिंह धोनी नहीं होंगे कप्तान, बतौर खिलाड़ी आयेंगे नज़र

महेन्द्र सिंह धोनी

आईपीएल सीज़न 10 की शुरुआत हो चुकी है और आज खेला जायेगा आईपीएल का दूसरा मैच। मुबंई इंडियन्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम में मैच खेला जायेगा। इस मुकाबले में सबकी निगाहें महेन्द्र सिंह धोनी पर टिकी होंगी, जो इस सीज़न में बतौर कप्तान नहीं बल्कि बतौर खिलाड़ी ही फील्ड पर उतरेंगे।

Advertisment

आईपीएल सीजन 10 कई मायनों में अलग है। खिलाड़ियों पर लगने वाली बोली हो या कप्तानी में फेर-बदल टीमों में कई बड़े बदलाव IPL 2017 में देखने को मिले हैं। जिसमें से सबसे बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिला राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम में। जिसके तहत पुणे सुपरजाइंट्स की टीम की कप्तानी से महेन्द्र सिंह धोनी को हटा दिया गया। जो इस सीज़न का सबसे बड़ा बदलाव साबित हुआ।

यह भी पढ़ें- IPL 2017: राइजिंग पुणे जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज, धोनी पर होंगी सबकी नजरें

चेन्नई को बनाया सुपरकिंग

महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल में पहली बार बतौर कप्तान नहीं बल्कि बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आयेंगे। पिछले 9 सीज़न में से 8 सीज़न में धोनी ने चेन्नई सुपकिंग्स की कप्तानी निभायी है और पिछले सीज़न में पुणे की कप्तानी करते नजर आयेंगे। जिसमें से चेन्नई हर बार टीम प्ले ऑफ तक का सफर तय करवाया है। धोनी की कप्तानी में सुपरकिंग्स ने 2 बार खिताब अपने नाम किया और 2 बार फाइमल में भी पहुंची है।

पुणे को चैंपियन नहीं बना पाये धोनी

धोनी को विश्व क्रिकेट का सफलतम कप्तान माना जाता है। शायद बतौर कप्तान खुद धोनी भी पुणे की टीम के साथ अपने सफर को याद नहीं रखना चाहेंगे। पुणे की टीम ने पिछले सीजन में 14 मैच खेले और महज पांच में ही जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- IPL 10: सनराइजर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को दी मात, युवराज की फिफ्टी और राशिद खान की 'गुगली' ने किया कमाल

टीम के पास कई स्टार प्लेयर मौजूद हैं लेकिन इसके बावजूद टीम ने चेन्नई के प्रदर्शन को दोहरा नहीं पायी। हालांकि, आखिरी मुकाबले में धोनी ने कप्तानी पारी खेलकर आखिरी दो गेंदों में 12 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। धोनी की इस पारी से मिली जीत के कारण टीम अंतिम स्थान पर रहने से बच गई।

स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी

धोनी के खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने माही की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाने का फैसला किया। ये पहला मौका होगा जब धोनी किसी कप्तान के अंडर खेलेंगे।

Source : News Nation Bureau

MS Dhoni ipl 2017 ipl 10
      
Advertisment