महिला हॉकी : दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हुई भारतीय टीम

पिछले साल 13 साल बाद एशिया कप जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम अपने मजबूत इरादों के साथ कोरिया दौरे से साल की शुरूआत करने के लिए तैयार है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
महिला हॉकी : दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हुई भारतीय टीम

पिछले साल, 13 साल बाद एशिया कप जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम अपने मजबूत इरादों के साथ कोरिया दौरे से साल की शुरूआत करने के लिए तैयार है।

Advertisment

मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में बेंगलुरू के साई केंद्र में प्रशिक्षण लेने के बाद महिला टीम शुक्रवार को दक्षिण कोरिया दौरे के लिए रवाना हो गई है।

इस दौरे के दौरान मेजबान कोरिया और भारतीय टीम के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरूआत पांच मार्च से हो रही है।

कोरिया दौरे में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन इस साल राष्ट्रमंडल खेलों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों के लिए टीम की तैयारी का एक उदाहरण पेश करेगा।

कोरिया में पांच मैचों की सीरीज के लिए रवाना हुई 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की कमान रानी रामपाल संभाल रही हैं और उप-कप्तान के रूप में सुनीता लाकड़ा उनका साथ देंगी।

और पढ़ें- पीएनबी समेत अन्य बैंको को धोखा देकर देश को लगा गए 36 हज़ार करोड़ का चूना

कप्तान रानी ने कहा, पिछले साल एशिया कप के बाद से यह हमारr पहली प्रतियोगिता है और ऐसे में हमारी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। कोरिया एक मजबूत टीम है और उन्हीं के घर में उनके खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण होगा। हम इस चुनौती का इंतजार कर रहे हैं।'

और पढ़ें- 2017-18 की तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था में शानदार मजबूती, लेकिन घाटे ने बढ़ाई चिंता

Source : IANS

Hockey INDIA
      
Advertisment