WWE के रिंग में सलवार-कमीज पहनकर भारतीय महिला दिखाएगी अपना दम
'हार्ड केडी' के नाम से चर्चित कविता देवी इस समय WWE के साथ तीन साल के अनुबंध के तहत अमेरिका के ओरलैंडो और फ्लोरिडा में प्रशिक्षण ले रही हैं।
नई दिल्ली:
WWE मुकाबला भले ही दमदार, कठोर व हिंसक प्रतीत होता हो, मगर एक भारतीय महिला ने अंतराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में अपना दम दिखाने की ठान ली है। वह पहली भारतीय महिला है जो WWE स्पर्धा की रिंग में उतरने जा रही है।
एक बेटे की इस मां को रिंग में उतरने के लिए हालांकि काफी मशक्कत करनी पड़ी है।
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटनमेंट (WWE) में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 'हार्ड केडी' के नाम से चर्चित कविता देवी इस समय WWE के साथ तीन साल के अनुबंध के तहत अमेरिका के ओरलैंडो और फ्लोरिडा में प्रशिक्षण ले रही हैं।
खास बात यह है कि कविता परंपरागत भारतीय परिधान सलवार-कमीज पहनकर रिंग में उतरती हैं।
कविता ने कहा, 'मुझे अपनी भारतीय संस्कृति के परिधान सलवार और कमीज पहनकर रिंग में उतरने पर गर्व है। सलवार कमीज पहनकर रिंग उतरने वाली मैं अकेली महिला हूं। कपड़ों को लेकर भारत की कई लड़कियां WWE कुश्ती स्पर्धा में जाना पसंद नहीं करती हैं। मैंने इस रूपक को तोड़ दिया है और अब हमारे देश की लड़कियां ज्यादा प्रेरित हो रही हैं।'
कविता ने कहा कि सलवार-सूट पहनना उनके प्रदर्शन में कभी अड़चन नहीं बन पाया।
छह साल के बेटे की मां कविता की शादी वर्ष 2009 में एक रूढ़िवादी परिवार में हुआ, जहां परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। छोटे किसान परिवार में पांच भाई-बहनों के साथ पली-बढ़ी कविता का बचपन कठिनाइयों में बीता।
हरियाणा के जींद जिला स्थित मालवी गांव की पक्के इरादों वाली हरियाणवी जाट बालिका WWE सर्कल में अपना दम दिखाने को प्रतिबद्ध है।
उनके प्रशिक्षक व उस्ताद ग्रेट खली (दिलीप सिंह राणा) और जिंदर महल दोनों WWE चैंपियन रहे हैं।
जालंधर स्थित खली के रेसलिंग एकेडमी में प्रशिक्षित कविता ने कहा, 'खली सर ही मुझे WWE की रिंग में लेकर आए। मेरे करियर को बनाने में उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ख्याति फैलाई है।'
कविता (34) ने 2016 में WWE में आने के पहले 15 साल से अधिक समय तक कुश्ती की और 2016 के दक्षिण एशियाई गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल की।
और पढ़ें: भारतीय टीम को हराना माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने जैसा: आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर
कविता का वजन 75 किलोग्राम और कद पांच फुट नौ इंच है। वह कांटिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) का हिस्सा रही हैं औैर 2017 में फ्लोरिडा में आयोजित यंग क्लास WWE चैंपियनशिप में भाग ले चुकी हैं।
हालांकि कविता का ध्यान ओरलैंडो स्थित WWE परफॉरमेंस सेंटर में पूरी तरह अपने प्रशिक्षण और आगामी स्पर्धा पर केंद्रित है, मगर उन्हें अपने देश में छोड़ आई अपने बेटे की याद आती है।
कविता ने कहा, 'WWE में आने की बात मैंने कभी नहीं सोची थी। मुझे बस कुश्ती में अभिरुचि थी। यह बहुत ही अच्छा क्षेत्र है, जिसे मैंने अपनाया है। यहां मैं अपने देश के लिए काफी कुछ कर सकती हूं। मैं बहुत कठिन प्रशिक्षण व परीक्षण के दौर से गुजरते हुए यहां पहुंच पाई हूं।'
कविता से जब सवाल किया गया कि WWE वास्तविक स्पर्धा है या इसमें सिर्फ मनोरंजन होता है तो उन्होंने कहा, 'WWE में मनोरंजन शब्द है लेकिन इसमें असलियत में स्पर्धा होती है। एथलीट ऊंची कूद लगाकर एक दूसरे पर वार करते हैं और उन्हें चोट पहुंचाते हैं। यह सब असलियत होती है।'
कविता ने अपनी उपलब्धियों व कार्यो के संबंध में चर्चा करते हुए कहा, 'मुझे इस बात का गर्व है कि मैं लड़कियों को इस क्षेत्र में आने की प्रेरणा दे पा रही हूं। लड़कियों को मुझसे प्रेरणा ग्रहण करते देखना प्रशंसनीय है।'
और पढ़ें: अमरोहा में अपने पति मोहम्मद शमी के घर पहुंची हसीन जहां, कहा- यहीं रहूंगी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा