/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/27/12-indiahockey.png)
india vs malaysia (File Photo)
मेलबर्न में चार देशों की जारी हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने मलेशिया को 4-1 से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीसरा स्थान को अपने नाम सुरक्षित किया। टूर्नामेंट में तीसरा और चौथे स्थान के लिए मैच खेला जा रहा था।
FT! The Indian Men's Team secure a convincing win over Malaysia to finish at the 3rd Place at the #IFOH2016!#IndiaKaGamepic.twitter.com/KBmBfCut6x
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 27, 2016
भारत ने मैच शुरू से ही आक्रमक खेल दिखाया। दूसरे ही मिनट में आकाशदीप सिंह गोल दाग कर भारत को बढ़त दिलाई। जिसके बाद 45वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाने का काम वीआर रघुनाथ ने किया। मलेशिया ने कुछ वापसी करते हुए मलेशियाई खिलाड़ी जोएल वॉन ह्यूजेन ने भारत के खिलाफ पहला गोल दागा। 52वें मिनट में तलविंदर सिंह ने गोल कर भारत को 3-1 की मजबूत बढ़त दिला दी। भारत के स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने 58वें ओवर में चौथा गोल दाग कर इस अंतर को 4-1 से बढ़ा दिया।।
यह भी पढ़ें- हॉकी: न्यूजीलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुआ भारत
इसके पहले एक बेहद कड़े मुकाबले में शनिवार को न्यूजीलैंड ने भारत को 3-2 से हरा दिया। इस हार के साथ ही भारत टूर्नामेंट के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया था। अब तीसरे और चौथे स्थान के लिए भारतीय टीम रविवार को मलेशिया से भिड़ंत होनी थी।
Source : News Nation Bureau