फीफा अंडर-17 विश्व कप की तैयारियां लगभग पूरी, प्रचार के लिए विशालकाय फुटबॉल का हुआ अनावरण
भारत में इस साल होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल को प्रमोट करने के लिए केंद्रीय खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने कहा है कि भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के आयोजन की तैयारियों पर सरकार की विशेष नजर है।
नई दिल्ली:
भारत में इस साल होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल को प्रमोट करने के लिए केंद्रीय खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने कहा है कि भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के आयोजन की तैयारियों पर सरकार की विशेष नजर है। गोयल ने फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल को प्रमोट करने के मकसद से यहां शुक्रवार को कनॉट प्लेस के इनर सर्किल के पार्क में एक 25 फुट लंबे फुटबॉल बैलून को स्थापित किया है।
विजय गोयल ने कहा, ‘भारत में फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबाल 6 से 28 अक्टूबर तक होगा। इसके मैच भारत में छह शहरों- नवी मुंबई, दिल्ली, गोवा, कोलकाता, कोच्चि, गुवाहाटी में खेले जाएंगे। मैंने इन सभी शहरों में जाकर उन स्टेडियमों का मुआयना कर अंडर -17 फीफा विश्व कप की तैयारियों का जायजा लिया है।
और पढ़ेंः IPL 2017: ...तो तय है नही जीत पाएगी मुंबई इंडियंस, पुणे सुपरजाएंट अपने नाम करेगी IPL-10 का खिताब?
सभी स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। भारत में फीफा अंडर-17 विश्व कप में शिरकत करने आने वाले दुनिया भर के सभी फुटबॉलरों का स्वागत करते हैं। फुटबॉल भारत में क्रिकेट के बाद सबसे दूसरा लोकप्रिय खेल है। हम चाहते हैं कि भारत में खेल पाठयक्रम का हिस्सा हो। हम इसके लिए पूरी शिद्दत से जुटे हैं।
उन्होनें कहा है कि हम भारत में गली-गली, गांव-गांव फुटबॉल को लोकप्रिय करना चाहते हैं। फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल की मेजबानी का मकसद देश में फुटबॉल को लोकप्रिय बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कह चुके हैं कि वह फुटबॉल को देश के हर गांव तक पहुंचाना चाहते हैं।
भारत में फुटबॉल की अलख जगाने और इसकी एक संस्कृति विकसित के लिए मिशन 11 मिलियन शुरू किया था। इसके तहत अब तक चार हजार स्कूलों को इससे जोड़ा जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं खेलेगो तो खिलोगे। हम इसी का अनुसरण कर रहे हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी