हॉकी एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 7-0 रौंदकर दर्ज की दूसरी जीत, अब पाकिस्तान से मुकाबला
गुरजंत सिंह ने सातवें मिनट में फील्ड गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद, 11वें मिनट में एस.वी. सुनील की पास को आकाशदीप ने बांग्लादेश के पाले में सफल रूप से पहुंचाया और भारत को 2-0 की बढ़त दी।
highlights
- टूर्नामेंट में लगातार दो जीत के साथ पूल-ए में टॉप पर टीम इंडिया
- आकाशदीप सिंह बने 'मैन ऑफ द मैच'
- टूर्नामेंट में भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से रविवार को
नई दिल्ली:
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 7-0 से हरा दिया।
भारतीय टीम अब रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी। पहले मैच में भारत ने जापान को 5-1 से मात दी थी।
बहरहाल, मौलाना भशानी नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा।
गुरजंत सिंह ने सातवें मिनट में फील्ड गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद, 11वें मिनट में एस.वी. सुनील की पास को आकाशदीप ने बांग्लादेश के पाले में सफल रूप से पहुंचाया और भारत को 2-0 की बढ़त दी।
यह भी पढ़ें: आयरलैंड अगले साल पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा अपना पहला टेस्ट
ललित उपाध्याय ने दो मिनट बाद ही 13वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल किया। दूसरे क्वार्टर में 20वें मिनट में गुरजंत की मदद से अमित रोहिदास ने भारत के लिए चौथा गोल किया।
इसके बाद, हरमनप्रीत ने 28वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील किया और टीम को 5-0 की बढ़त दी।
तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं दागा गया। इस प्रकार से भारत ने अपनी मजबूत बढ़त बरकरार रखी हुई थी।
चौथे क्वार्टर की शुरुआत के बाद अगले ही मिनट में रमनदीप सिंह (46वें मिनट) ने पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले गोल के अवसर में सफलता हासिल की और भारत के लिए छठा गोल किया। अगले ही मिनट में हरमनप्रीत ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को 7-0 से आगे किया।
यह भी पढ़ें: ICC ने टेस्ट चैम्पियनशिप और ODI लीग को दी मंजूरी, अब चार दिवसीय होगा 'टेस्ट क्रिकेट'
भारत ने अपने अच्छे डिफेंस से बांग्लादेश को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया और इस प्रकार टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच मैच में 7-0 से जीत हासिल की। इस जीत के बाद भारत पूल-ए में पहले स्थान पर आ गया है। भारत की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मुकाबले में जापान को 5-1 से हराया था।
यह भी पढ़ें: Diwali 2017: जम्मू से लेकर त्रिपुरा तक दीपावली पर कुछ इस तरह चल रही हैं तैयारियां
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Nitesh Tiwari Ramayana: राम अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें
-
Yodha OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस हुए एक्साइटेड
-
'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनीं प्रियंका की लाड़ली,शेयर किया मालती का आईडी कार्ड
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी