/newsnation/media/post_attachments/images/2017/06/10/14-frenchopen.jpg)
फ्रेंच ओपन 2017
फ्रेंच ओपन-2017 के पुरुष एकल का फाइनल रविवार को स्पेन के राफेल नडाल और स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका के बीच खेला जाना है।
हालांकि, नडाल के पुराने रिकॉर्ड्स को देखते हुए माना जा रहा है कि वह वावरिंका पर ज्यादा हावी रह सकते हैं। मौजूदा दौर में नडाल को वैसे भी लाल बजरी यानि क्ले कोर्ट का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है। अपने करियर में क्ले कोर्ट पर खेले गए 79 मैचों में नडाल को केवल दो बार हार का सामना करना पड़ा है।
आईए, जानते हैं नडाल के अलावा और कौन से खिलाड़ी क्ले कोर्ट के 'बादशाह' के तौर पर देखे जाते हैं
क्रिस एवर्ट: अगर नडाल को क्ले कोर्ट का बादशाह कहा जाता है तो क्रिस एवर्ट भी इसकी 'रानी' हैं। एवर्ट के नाम क्ले कोर्ट पर अपने करियर में खेले 336 मैच में 316 मैचों को जीतने का रिकॉर्ड है। एवर्ट के नाम सात फ्रेंच ओपन खिताब जीतने का रिकॉर्ड है जो महिला एकल वर्ग में एक रिकॉर्ड है। इनसे आगे फिलहाल राफेल नडाल ही है।
जोर्न बॉर्ग: स्वीडन के रिटायर हो चुके इस खिलाड़ी के नाम छह फ्रेंच ओपन खिताब हैं। इस लिहाज से देखें तो नडाल के बाद वह सबसे ज्यादा फ्रेंच ओपन जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।
बॉर्ग ने 1978 से 1981 तक लगातार चार खिताब अपने नाम किए। क्ले कोर्ट पर उनके जीत-हार का आंकड़ा 245-39 का है। यह आंकड़ा अपने आप दिखाता है कि क्ले कोर्ट पर बॉर्ग किस तरह खेलते रहे थे। 1977 से 1979 के बीच उन्होंने 46 मैच क्ले कोर्ट पर जीते।
यह भी पढ़ें: फ्रेंच ओपन: सिमोना हालेप को हरा ओस्तापेंको ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
रोजर फेडरर: स्विट्जरलैंड के इस स्टार खिलाड़ी के नाम भले ही केवल एक फ्रेंच ओपन खिताब है। लेकिन फेडरर ने अपने खेल से कई बार साबित किया है कि वह क्ले कोर्ट के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल हैं। फेडरर चार बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। यही नहीं, क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट वह 16 बार फाइनल में पहुंचे हैं और छह बार वह चैम्पियन भी रहे।
यह भी पढ़ें: फ्रेंच ओपन 2017: राफेल नडाल ने वावरिंका को हराया तो अपने नाम कर जाएंगे ये अनूठा रिकॉर्ड
ग्यूलेर्मो विलास: अर्जेंटीना का यह खिलाड़ी अपने खेल से कभी ज्यादा चर्चित तो नहीं रहा और केवल एक ही बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत सका। इसके बावजूद क्ले कोर्ट पर विलास का खेल अलग था। विलास चार बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे। उनके करियर में खास बात यह रही कि उन्होंने क्ले कोर्ट पर लगातार 53 मैच जीते।
स्टेफी ग्राफ: जर्मनी की यह स्टार खिलाड़ी खुद को क्ले कोर्ट का औसत खिलाड़ी मानती रही है। लेकिन इसके बावजूद उनके नाम नौ फाइनल में से छह फ्रेंच ओपन खिताब हैं।
यह भी पढ़ें: 'भाभी जी घर पर हैं' की सौम्या टंडन के साथ हुई चोरी, इस्तांबुल में मना रही थीं वेकेशन
Source : News Nation Bureau