महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया दुख

राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुनीता चंद्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है. दिवंगत चंद्रा के बेटे गौरव चंद्रा ने बताया कि सुनीता चंद्रा का सोमवार सुबह राजधानी के गुलमोहर क्षेत्र में स्थित आवास पर निधन हो गया.

राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुनीता चंद्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है. दिवंगत चंद्रा के बेटे गौरव चंद्रा ने बताया कि सुनीता चंद्रा का सोमवार सुबह राजधानी के गुलमोहर क्षेत्र में स्थित आवास पर निधन हो गया.

author-image
Sunil Chaurasia
New Update
मोदी टीवी पर आकर करते हैं ध्यान मोड़ने की राजनीति : कमल नाथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ( Photo Credit : न्यूज स्टेट ब्यूरो)

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त सुनीता चंद्रा का सोमवार को यहां निधन हो गया. वह 76 साल की थीं. राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुनीता चंद्रा के निधन पर दुख व्यक्त किया है. दिवंगत चंद्रा के बेटे गौरव चंद्रा ने आईएएनएस को बताया सुनीता चंद्रा का सोमवार सुबह राजधानी के गुलमोहर क्षेत्र में स्थित आवास पर निधन हो गया. वह कुछ समय से वृद्धावस्था की समस्याओं से जूझ रही थीं.

Advertisment

ये भी पढ़ें- इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को ऋषभ पंत पर है पूरा भरोसा, बोले- टीम इंडिया में जल्द करेंगे वापसी

चंद्रा के परिवार में उनके पति पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) यतीश चंद्रा और दो बेटे हैं. उनके एक बेटे गौरव चंद्रा पत्रकार हैं. सुनीता चंद्रा के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "सुनीता चंद्रा ने भारतीय महिला हॉकी को एक नई ऊंचाई प्रदान की थी. वह एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और देश का गौरव थीं." मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

Source : IANS

Sports News Indian Women Hockey Team Arjun Award Kamalnath sunita chandra
Advertisment