पूर्व हॉकी खिलाड़ी अमेरिका में फंसे, भारतीय अधिकारियों से मांगी मदद

इस समय अमेरिका में फंसे भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान ने भारतीय अधिकारियों से कोरोनावायरस के कारण उपजी विषम परिस्थिति में मदद की गुहार लगाई है.

इस समय अमेरिका में फंसे भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान ने भारतीय अधिकारियों से कोरोनावायरस के कारण उपजी विषम परिस्थिति में मदद की गुहार लगाई है.

author-image
Pankaj Mishra
New Update
covid

प्रतीकात्मक फोटो( Photo Credit : file)

इस समय अमेरिका में फंसे भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान ने भारतीय अधिकारियों से कोरोनावायरस के कारण उपजी विषम परिस्थिति में मदद की गुहार लगाई है. अशोक दीवान ने 1976 ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा से मदद की गुहार लगाई है.

Advertisment

यह भी पढ़ें : डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ को गेंद से छेड़छाड़ करने वाले अंपायर ने अब किया बड़ा खुलासा

आईओए अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा को लिखे अपने पत्र में 65 साल के अशोक दीवान ने कहा है कि उन्होंने कैलीफोर्निया में पिछले सप्ताह उच्च रक्तचाप के कारण अस्पाल में अपना इलाज कराया था. अशोक दीवान ने कहा कि वह 20 अप्रैल को वापस भारत आने वाले थे लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाएगा. भारत में भी इस समय कोविड-19 के कारण 21 दिन का लॉकडाउन है और यातायात प्रतिबंध भी लागू हैं.

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन में भी फिट रहेगी टीम इंडिया, खिलाड़ियों की फिटनेस पर जमी है ट्रेनर की नजरें

उन्होंने लिखा, मैं इन दिनों अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं. साथ ही मेरे पास कोई बीमा भी नहीं है. आप जानते हैं कि यहां मेडिकल संबंधी खर्चे काफी ज्यादा हैं. उन्होंने लिखा, मैं आपसे अपील करता हूं कि आप मेरे संदेश को खेल मंत्री और विदेश मंत्री तक पहुंचा दें ताकि वो सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास से मेरी अस्पताल की जांच में मदद करा सकें और साथ ही संभव हो सके तो मुझे भारत बुला सकें. उन्होंने लिखा, कृपया इसे तुरंत देखें क्योंकि मेरा स्वास्थ काफी खराब है.

Source : IANS

lockdown covid-19 corona-virus
Advertisment