फीफा अंडर-17 विश्व कप : जानिए कौन हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, कब-कब होंगे मैच

6 अक्टूबर को नई दिल्ली में फीफा अंडर-17 विश्व कप की शुरुआत होगी। ग्रुप 'ए' में भारतीय टीम है।

6 अक्टूबर को नई दिल्ली में फीफा अंडर-17 विश्व कप की शुरुआत होगी। ग्रुप 'ए' में भारतीय टीम है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
फीफा अंडर-17 विश्व कप : जानिए कौन हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, कब-कब होंगे मैच

6 अक्टूबर को नई दिल्ली में फीफा अंडर-17 विश्व कप की शुरुआत होगी। ग्रुप 'ए' में भारतीय टीम है। भारतीय टीम के कोच माटोस की अगुवाई में भारतीय टीम इस विश्वकप में मेजबान होते हुए सभी को अपने खेल से प्रभावित करना चाहेगी। देश में पहली बार फीफा का कोई टूर्नामेंट हो रहा है।

आइए जानते हैं टीम इंडिया में कौन-कौन से खिलाड़ी है

Advertisment

धीरज सिंह मोइरंगटेन, प्रभसुखमन सिंह गिल और सनी धालीवाल टीम में गोलकीपर की भूमिका निभाएंगे।

बोरिस सिंह थंगजाम, जितेंद्र सिंह, हेंड्री एंथोनी,नमित संदीप देशपांडे और अनवर अली डिफेंडर के रोल में हैं।

सुरेश सिंह वांगजाम, केएन मेती, अमरजीत सिंह कियाम, अभिजीत सरकार, कोमल थाटल और लालेंगमाविया को मिडफील्डर की जिम्मेदारी दी गई है।

अनिकेत अनिल जाधव, रहीम अली, नांगदंबा नाओरेम और राहुल केनोली प्रवीन भारत के लिए फारवर्ड में खेलते हुए टीम के लिए गोल दागने का काम करेंगे।

कब-कब है टीम इंडिया का मैच

6 अक्टूबर को भारतीय टीम अमेरिकी टीम से भिड़ेगी। इसके बाद 9 अक्टूबर को टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला कोलंबिया से होगा। तीसरा मुकाबला 12 अक्टूबर को घाना के साथ होगा। सभी मैच रात 8 बजे से होगा।

Source : News Nation Bureau

FIFA under 17 world cup
Advertisment