फीफा अंडर-17 विश्व कप : अमेरिका ने भारत को 3-0 से मात दी

भारत को फीफा अंडर-17 विश्व कप के पहले मैच में शुक्रवार को अमेरिका के हाथों ग्रुप-ए में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है।

भारत को फीफा अंडर-17 विश्व कप के पहले मैच में शुक्रवार को अमेरिका के हाथों ग्रुप-ए में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
फीफा अंडर-17 विश्व कप : अमेरिका ने भारत को 3-0 से मात दी

भारत को फीफा अंडर-17 विश्व कप के पहले मैच में शुक्रवार को अमेरिका के हाथों ग्रुप-ए में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिका ने पहले हाफ में एक गोल किया, जबकि दूसरे हाफ में दो गोल दागे। भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।

Advertisment

मैच का पहला गोल अमेरिका के कप्तान जोस सर्जेट ने 30वें मिनट में किया। दूसरे हाफ में 51वें मिनट में क्रिस डर्किन और 84वें मिनट में एंड्रयू कार्लेटोन ने गोल दागे।

अमेरिका ने पूरे मैच में भारत पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम अपने दोनों छोर पर मुस्तैद नहीं रह सकी जिसकी वजह से अमेरिका को मौके मिले।

और पढ़ें: कारोबारियों को मोदी सरकार का तोहफा, GST रिटर्न अब हर तीन महीने में

भारत ने भी कुछ करीबी मौके बनाए, लेकिन वह उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

और पढ़ें: भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों के हमले को किया नाका

Source : IANS

INDIA FIFA USA
      
Advertisment