रियो पैरालिंपिक में भारत को दूसरा स्वर्ण, देवेंद्र झाझरिया ने भाला फेंक प्रतियोगिता में जीतकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

रियो पैरालिंपिक 2016 में भारत के एक और खिलाड़ी ने नया कीर्तिमान रचा है। भारत के देवेंद्र झाझरिया ने भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। ये कारनामा उन्होंने पुरुषों के जैवलिन थ्रो एफ 46 इवेंट में किया।

author-image
sankalp thakur
New Update
रियो पैरालिंपिक में भारत को दूसरा स्वर्ण, देवेंद्र झाझरिया ने भाला फेंक प्रतियोगिता में जीतकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

रियो पैरालिंपिक 2016 में भारत के एक और खिलाड़ी ने नया कीर्तिमान रचा है। भारत के देवेंद्र झाझरिया ने भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। ये कारनामा उन्होंने पुरुषों के जैवलिन थ्रो एफ 46 इवेंट में किया।

Advertisment

35 वर्षीय देवेंद्र राजस्थान के चुरू के रहने वाले हैं। उनका एक हाथ काम नहीं करता पर उन्होंने अपनी इस कमी को अपने हौंसले और मेहनत से मात दी। उन्होंने जेवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है।

झाझरिया ने 63.97 मीटर जेवलिन फेंक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। भारत का रियो पैरालिंपिक में यह दूसरा स्वर्ण पदक है।

देवेन्द्र के अलावा एक अन्य एथलीट रिंकू सिंह जेवलिन थ्रो में पांचवें स्थान पर रहीं।

वहीं भारत की तरफ जेवलिन में गए तीसरे खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर इवेंट के लिए समय पर स्टेडियम ही नहीं पहुंच पाए।

देवेंद्र के जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा "ऐतिहासिक जीत पर देवेंद्र को बधाई। हमें तुम पर गर्व है"।

Source : News Nation Bureau

Rio Paralympics 2016 Javelin wins Gold Devendra Jhajharia
Advertisment