डेविस कप : स्पेन ने दूसरे दिन भारत पर बनाई 3-0 की बढ़त
शनिवार को डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ के मुकाबले में राफेल नडाल और मार्क लोपेज की स्पेनिश जोड़ी ने भरतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस-साकेत मायनेनी की जोड़ी को सीधे सीधे 3-0 से हरा दिया।
नई दिल्ली:
शनिवार को डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ के मुकाबले में राफेल नडाल और मार्क लोपेज की स्पेनिश जोड़ी ने भरतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस-साकेत मायनेनी की जोड़ी को सीधे सीधे 3-0 से हरा दिया। दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) के आरके खन्ना स्टेडियम में हुए इस मैच में स्पेन ने भारत को मात दी जिसके बाद रिवर्स एकल मुकाबले खेलने की जरूरत नहीं रह गई।
कलाई में चोट के कारण शुक्रवार को पहले एकल मुकाबले में नहीं उतर सके स्टार खिलाड़ी नडाल युगल मुकाबले में उतरे, जिसका भारतीय दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया।
घरेलू दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में पेस-मायनेनी ने पहला सेट जीतकर मैच की शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहला सेट आसानी से 6-4 से अपने नाम कर लिया।
लेकिन नडाल-लोपेज ने दूसरे सेट में जबरदस्त संघर्ष किया और टाईब्रेकर में 7-6 से जीत हासिल कर 1-1 से बराबरी कर ली। हालांकि भारतीय जोड़ी तीसरा सेट जल्द ही 4-6 से हार गई और स्पेनिश जोड़ी को 2-1 की बढ़त मिल गई।
चौथे सेट में फिर से भारतीय जोड़ी ने दमदार संघर्ष किया और एक समय 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन यहां से नडाल ने कमान संभाला और भारतीय जोड़ी को एकमात्र गेम जीतने का मौका देते हुए पांच गेम अपने नाम किए। भारतीय जोड़ी यह मुकाबला 6-4, 7-6, 4-6, 4-6 से हार गई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में