CWG 2018: क्या मैरीकॉम जीत पाएंगी राष्ट्रमंडल खेलों में पहला गोल्ड

सबसे ज्यादा जिस खिलाड़ी से मेडल की उम्मीद है वह मैरी कॉम ही है। यह पहली बार होगा जब मैरीकोम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगी। उन्होंने 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लिया था।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
CWG 2018: क्या मैरीकॉम जीत पाएंगी राष्ट्रमंडल खेलों में पहला गोल्ड

मैरीकॉम (फाइल फोटो)

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को अपने देश के मुक्केबाजों से बहुत उम्मीदें हैं। इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष टीम में आठ में से सात मुक्केबाज पहली बार इन खेलों में शिरकत करेंगे।

Advertisment

वहीं महिला टीम की बात करें तो सीनियर बॉक्सर मैरीकोम की अगुआई में चार सदस्यीय महिला टीम तैयार है।

सबसे ज्यादा जिस खिलाड़ी से मेडल की उम्मीद है वह मैरी कॉम ही है। यह पहली बार होगा जब मैरीकोम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगी। उन्होंने 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लिया था।

मैरी कॉम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन महिला चैंपिनशिप में अभी स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी पांच बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मैरीकोम से भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: CWG 2018: मिशेल ली की नजर में भारत पदक का दावेदार

अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत ने मुक्केबाजी में कुल 28 पदक जीते हैं। इसमें 5 स्वर्ण, 9 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। 2014 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के खाते में 5 पदक आए थे। इसमें 4 रजत और 1 कांस्य शामिल हैं। वहीं 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों ने 3 स्वर्ण समेत 7 पदक हासिल किए थे।

यह भी पढ़ें: CBSE पेपर लीक मामला : क्राइम ब्रांच पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल से की 6 घंटे तक पूछताछ

Source : News Nation Bureau

Mary Kom Indian boxing squad cwg 2018 commmonwealth games
      
Advertisment