यासर डोगू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट : चार स्वर्ण और एक कांस्य के साथ तुर्की में भारतीय महिला पहलवानों का जलवा
आचार्य विद्यानंद भारतीय परंपरा के आधुनिक प्रकाश स्तंभ, हमें विकास और विरासत को साथ लेकर बढ़ना है: पीएम मोदी
Najmul Hossain Shanto: शांतो ने छोड़ी बांग्लादेश की कप्तानी, श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद लिया फैसला, सामने आई वजह
कृषि क्षेत्र में स्थिर मूल्यों पर उत्पादन बीते 12 वर्षों में 54.6 प्रतिशत बढ़ा
SL vs BAN: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टेबल टॉपर बनी श्रीलंका, जानें कौन से नंबर पर है भारत
दिल्ली-एनसीआर में 35 एकड़ में बनी पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, लोगों से की ये अपील
दूसरे बच्चे की मां बनीं इलियाना डिक्रूज, बेटे की पहली झलक शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज
MS Dhoni Untold Story: पहले मैच में हुआ था कुछ ऐसा, जिससे डेब्यू पर ही खत्म हो जाता एमएस धोनी का करियर
UP Crime News: यहां संचालित हो रही थी घातक हथियारों की फैक्ट्री, सामने आया पीओके कनेक्शन, एटीएस संभाल रही केस

राष्ट्रमंडल खेल-2018: पूल-बी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से

भारत की पुरुष हॉकी टीम को अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पूल-बी में पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेलेगी।

भारत की पुरुष हॉकी टीम को अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पूल-बी में पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेलेगी।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
राष्ट्रमंडल खेल-2018: पूल-बी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से

राष्ट्रमंडल खेल 2018 हॉकी मैच

भारत की पुरुष हॉकी टीम को अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पूल-बी में पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेलेगी। अगले साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट क्षेत्र में होगा।

Advertisment

इस टूर्नामेंट में भारत की पुरुष हॉकी टीम पूल-बी में है जिसमें इंग्लैंड, पाकिस्तान, मलेशिया और वेल्स की टीम को भी शामिल किया गया है।

राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी स्पर्धा में 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्रारंभिक दौर में ग्रुप स्तर के मैच खेले जाएंगे, जिसमें एक ग्रुप में शामिल सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसके बाद, 12 से 14 अप्रैल तक सेमीफाइनल और फाइनल के मैच खेले जाएंगे।

महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और वेल्स के साथ पूल-ए में रखा गया है।

और पढ़ेंः BCCI की बैठक में सैलरी का मुद्दा उठाएंगे धोनी और कोहली, COA प्रमुख विनोद राय से करेंगे मुलाकात

भारतीय महिला हॉकी टीम अपना पहला मैच पांच अप्रैल को वेल्स के खिलाफ खेलेगी, वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मैच में सात अप्रैल को पूल-बी में पाकिस्तान से भिड़ेगी।

इस मौके पर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, 'पूल-बी में शामिल सभी टीमें काफी मजबूत हैं और हमें इस चुनौती का इंतजार है। ओडिशा में पुरुष हॉकी वर्ल्ड लीग में हमारा सामना इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया से होगा और इन मैचों से मिलने वाला अनुभव राष्ट्रमंडल खेलों में हमारी मदद करेगा।'

महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, 'मैं टीम के ग्रुप से काफी खुश हूं। मुझे भरोसा है कि हमारी टीम विश्व में किसी भी टीम को अच्छी टक्कर दे सकती है और विश्व रैंकिंग में आगे बढ़ेगी। राष्ट्रमंडल खेलों में हम किसी भी टीम को कमजोर नहीं समझ सकते।'

और पढ़ेंः जानिए मिचेल जॉनसन को पीटरसन ने ट्विटर पर क्यों किया ब्लॉक

Source : News Nation Bureau

News in Hindi INDIA australia pakistan Indian Hockey Team pakistan hockey team 2018 commonwealth games gold coast pool b team
      
Advertisment