Shefali Jariwala Death: नहीं रहीं 'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट ने ली अभिनेत्री की जान
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम बना सकते हैं नई पार्टी, सोशल मीडिया पर दिए संकेत
बिहार चुनाव में 60 सीटों पर लड़ने की तैयारी में वीआईपी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आया सुझाव
वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन से भारत अंडर-19 ने सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को हराया
जेडीयू कार्यालय में नीतीश कुमार की तारीफ में गूंजा गाना, अशोक चौधरी का अनोखा अंदाज
महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य किए जाने पर सियासत तेज, करीब आ रहे उध्दव और राज ठाकरे, 10 बड़े अपडेट
'इंदिरा इज इंडिया' का नारा अहंकार की पराकाष्ठा : ज्योतिरादित्य सिंधिया
कांग्रेस ने सत्ता और कुर्सी की भूख में संविधान को किया दरकिनार : ब्रजेश पाठक
हमने गाजा में कोई अमानवीय कार्य नहीं किया : बेंजामिन नेतन्याहू

बीसीसीआई ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह के नामों की सिफारिश की

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए होम सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के नाम की सिफारिश बोर्ड ने अर्जुन पुरस्कार के लिए की है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए होम सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के नाम की सिफारिश बोर्ड ने अर्जुन पुरस्कार के लिए की है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
बीसीसीआई ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह के नामों की सिफारिश की

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए होम सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की है। इनके अलावा भारतीय हॉंकी टीम के सदस्य हरमनप्रीत कौर का भी नाम इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। राजीव गांधी खेल रत्न के लिए अभी तक किसी भी खिलाड़ी का नाम नॉमिनेट नहीं किया है।

Advertisment

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'हमने अर्जुन पुरस्कार के लिए चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत के नाम भेजे हैं। नाम खेल मंत्रालय के पास भेजे गए हैं। पिछले सीजन में दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और हमारी तरफ से सर्वसम्मति से इनके नामों पर फैसला किया गया।'

चेतेश्वर पुजारा के रिकॉर्ड पर नजर डाले तो 48 टेस्ट में 51 से अधिक की औसत से 3798 रन बनाए हैं जिसमें 11 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। हरमनप्रीत सीमित ओवरों के खेल में भारत की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रही हैं।

क्या है अर्जुन अवॉर्ड

भारत सरकार द्वारा साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार' देने की प्रथा का शुभारम्भ 1961 में किया गया था और ये पिछले तीन वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन जैसे गुणों का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें खेलकूद के प्रति और उत्साहित करना था।

और पढ़ें: IPL 2017: रोहित शर्मा के नाम 4000 रन, रैना, कोहली और गंभीर के बाद ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज

अर्जुन पुरस्कार में पुरस्कार स्वरूप पाँच लाख रुपये नकद और अर्जुन की कांस्य प्रतिमा, पारंपरिक पोशाक और एक 'प्रशस्ति पत्र' दिया जाता है। अभी तक 49 क्रिकेटरों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है। 1961 में पहली बार सलीम दुर्रानी को ये पुरस्कार मिला था। पुजारा और कौर अगर पुरस्कार जीतने में सफल होते हैं तो वो अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले पचासवें क्रिकेटर बन जाएंगे। जबकि हरमनप्रीत अगर पुरस्कार जीतने में सफल होती हैं तो सात साल बाद किसी महिला क्रिकेटर को ये पुरस्कार मिलेगा। इससे पहले 2010 में ऑलराउंडर झूलन गोस्वामी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

और पढ़ें: IPL 2017: 5 कारण जिसने लिखी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की आईपीएल 10 में हार की स्क्रिप्ट

Source : News Nation Bureau

bcci Cheteshwar pujara arjuna award Harmanpreet Singh
      
Advertisment