हॉकी : एशियाई खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

हॉकी इंडिया (एचआई) ने सोमवार को अगस्त में होने वाले एशियाई खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है।

हॉकी इंडिया (एचआई) ने सोमवार को अगस्त में होने वाले एशियाई खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
हॉकी : एशियाई खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

हॉकी इंडिया

हॉकी इंडिया (एचआई) ने सोमवार को अगस्त में होने वाले एशियाई खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। घुटने की सर्जरी के कारण रमनदीप सिंह एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं हो पाए हैं।

Advertisment

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18 अगस्त से शुरू हो रहे 18वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम की कमान दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश संभाल रहे हैं और चिंग्लेसाना सिंह उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में मौजूदा विजेता के रूप में कदम रखेगी। 2014 एशियाई खेलों में टीम ने फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी।

टीम के कप्तान श्रीजेश को चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के पुरस्कार से नवाजा गया था। एशियाई खेलों के लिए तैयार टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, 'इस टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मेल है। हालांकि, सर्जरी के कारण रमनदीप को टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन रुपिंदर सिंह और आकाशदीप सिंह टीम में हैं।'

और पढ़ें: PM मोदी आज नोएडा में सैमसंग की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का करेंगे उद्घाटन, जानिए क्या है खास

Source : IANS

asian games
      
Advertisment