बर्मिंघम टेस्ट से पहले हर्षित राणा भारतीय टीम से बाहर
त्योहारों पर उल्लास और सौहार्द बना रहे, भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई हो : योगी आदित्यनाथ
आपातकाल में संविधान की हत्‍या और मौलिक अधिकारों का हुआ हनन : कंवर पाल गुज्जर
हिमाचल प्रदेश के खनियारा में तेज बहाव की चपेट में आने से कई मजदूर बहे, दो की मौत; जेपी नड्डा ने जताया दुख
करिश्मा कपूर से सगाई टूटने पर कैसी थी अभिषेक बच्चन की हालत? एक्ट्रेस ने तो सही बेहद तकलीफ
अंबेडकर के नाम पर अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही कांग्रेस: सरोज पांडे
पीएम मोदी ने खनन, रेलवे और जल संसाधन क्षेत्रों की प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की
पाकिस्तान विकसित कर रहा है न्यूक्लियर-टिप्ड इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल
जिस युवा मोदी ने आपातकाल का विरोध किया, उसी व्यक्ति ने 2014 में परिवारवादी राजनीति को उखाड़ फेंका : अमित शाह

Asia Cup Hockey 2017: 10 साल बाद भारत ने किया हॉकी एशिया कप पर कब्जा

एशिया कप हॉकी 2017 के फाइनल मैच में भारत ने रविवार को मलेशिया को 2-1 से पटखनी देकर कप पर कब्जा कर लिया है। आखिरी बार यह खिताब भारतीय हॉकी टीम ने 2007 में जीता था।

एशिया कप हॉकी 2017 के फाइनल मैच में भारत ने रविवार को मलेशिया को 2-1 से पटखनी देकर कप पर कब्जा कर लिया है। आखिरी बार यह खिताब भारतीय हॉकी टीम ने 2007 में जीता था।

author-image
Narendra Hazari
New Update
Asia Cup Hockey 2017: 10 साल बाद भारत ने किया हॉकी एशिया कप पर कब्जा

एशिया कप हॉकी 2017 फाइनल मैच

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को फाइनल मैच में मलेशिया को मात देकर हीरो एशिया कप-2017 का खिताब अपने नाम किया। मौलाना भाशानी नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को 2-1 से मात दी।

Advertisment

पाकिस्तान ने रविवार को ही खेले गए मैच में दक्षिण कोरिया को 6-3 से मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारतीय टीम ने तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। इससे पहले, उसने 2003 में कुआलालम्पुर और 2007 में चेन्नई में इस टूर्नामेंट को जीता था।

और पढ़ें: फाइनल में किदांबी श्रीकांत, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया ओपन कर चुके हैं अपने नाम

भारत ने फाइनल मैच की शुरुआत अच्छी की। तीसरे ही मिनट में एस.वी. सुनील की ओर से मिले पास को रमनदीप सिंह ने गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला।

भारत ने पहले क्वार्टर का समापन 1-0 से किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में काफी समय तक संघर्ष करने के बाद 29वें मिनट में ललित उपाध्याय ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

और पढ़ें: पाकिस्तान को 4-0 से हराकर भारत पहुंचा फाइनल में

तीसरे क्वार्टर में मलेशिया और भारत के बीच काफी संघर्ष देखा गया। दोनों में से कोई भी टीम इस क्वार्टर में गोल नहीं कर पाई। चौथे क्वार्टर में गोलकीपर आकाश चिकते ने अहम भूमिका निभाई।

इस क्वार्टर में मलेशिया ने दो बार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन दोनों ही बार प्रतिद्वंद्वी टीम के गोल करने की उम्मीदों पर आकाश ने पारी फेर दिया और इस प्रकार भारत ने मलेशिया को 2-1 से मात देकर हीरो हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

Source : News Nation Bureau

Malaysia INDIA Asia Cup Hockey 2017 asia-cup Asia cup hockey final dhaka
      
Advertisment