हीरो एशिया कप 2017: एशिया कप हॉकी: भारत ने जीत के साथ किया आगाज
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को जापान के खिलाफ खेले गए मैच में जीत हासिल करते हुए हीरो एशिया कप का शानदार आगाज किया।
नई दिल्ली:
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को जापान के खिलाफ खेले गए मैच में जीत हासिल करते हुए हीरो एशिया कप का शानदार आगाज किया। मौलाना भशानी नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने जापान को 5-1 से मात दी। इस मैच में हरमनप्रीत सिंह ने भारतीय टीम के लिए दो गोल किए।
भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही जापान पर अपना दबदबा कायम कर लिया था। एस.वी.सुनील ने तीसरे ही मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला।
इसके बाद केंजी कीटाजाटो ने अगले ही मिनट में फील्ड गोल कर भारत के खिलाफ जापान का स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। इसके साथ ही पहला क्वार्टर समाप्त हो गया।
दूसरे क्वार्टर में ललित उपाध्याय ने आगे बढ़ते हुए भारत को 22वें मिनट में 2-1 की बढ़त दे दी। हालांकि, भारतीय टीम के खिलाड़ियों का गोल दागने का कारवां यहीं नहीं रुका।
अपने अच्छे डिफेंस को बरकरार रखते हुए जापान को गोल करने का मौका न देते हुए भारत ने 33वें मिनट में रमनदीप सिंह की बदौलत तीसरा गोल भी किया। इसके दो मिनट बाद ही हरमनप्रीत ने टीम के लिए चौथा गोल दागा।
चौथे और अंतिम क्वार्टर में हरमनप्रीत ने 48वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 5-1 की बढ़त दे दी। यहां से जापान के लिए मैच में वापसी करना नामुमनिक हो गया था और उसकी हार भी लगभग तय हो गई।
भारतीय टीम ने मैच की समाप्ति तक जापान के खिलाफ अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए अंत में 5-1 से जीत हासिल की। भारतीय टीम का सामना 13 अक्टूबर को इसी स्टेडियम में मेजबान टीम बांग्लादेश से होगा।
SC में सरकार ने इच्छामृत्यु का किया विरोध, कहा-कानून बना तो होगा दुरुपयोग
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह