मैराथन में जमकर दौड़ी मुंबई, भारत के खेता राम बने विजेता

रविवार की सुबह मुंबई जमकर दौड़ी। 14वें स्टैंडर्ड चार्टर्ड मुंबई मैराथन (एससीएमएम) का आयोजन हुआ। मुं भारतीय पुरुष वर्ग में खेता राम ने रेस अपने नाम की।

रविवार की सुबह मुंबई जमकर दौड़ी। 14वें स्टैंडर्ड चार्टर्ड मुंबई मैराथन (एससीएमएम) का आयोजन हुआ। मुं भारतीय पुरुष वर्ग में खेता राम ने रेस अपने नाम की।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
मैराथन में जमकर दौड़ी मुंबई, भारत के खेता राम बने विजेता

रविवार की सुबह मुंबई जमकर दौड़ी। 14वें स्टैंडर्ड चार्टर्ड मुंबई मैराथन (एससीएमएम) का आयोजन हुआ। मुंबई हॉफ मैराथन में (21.097 किलोमीटर) के पुरुष वर्ग में जी, लक्ष्मणन और महिला वर्ग में मोनिका अथारे ने जीत हासिल की। भारतीय पुरुष वर्ग में खेता राम ने रेस अपने नाम की।

Advertisment

इंटरनेशनल पुरुष कैटेगरी में एल्फॉन्से सिम्बू ने सबसे कम समय निकालते हुए मैराथन का टाइटल अपने नाम किया। इंटरनेशल महिला कैटेगरी में केन्या की बॉर्नेस किटूर ने सबसे पहले मैराथन खत्म कर रेस जीती।

मुंबई में आयोजित हॉफ मैराथन में ग्लैमर जगत की हस्तियों, शीर्ष खिलाड़ियों और कोर्पोरेट जगत के दिग्गजों सहित आम जनता ने भी हिस्सा लिया। जिसमें ग्लैमर जगत की हस्तियों, शीर्ष खिलाड़ियों और कॉपोरेट जगत के दिग्गजों सहित आम जनता ने भी हिस्सा लिया। बॉलीवुड के स्टार खिलाड़ी जॉन अब्राहम ने विजेताओं को पुरस्कार दिया।

इस साल आयोजित हुए एससीएमएस के 14वें संस्करण की फुल मैराथन में (42.195 किलोमीटर) में 6,342 लोगों ने बिस्सा लिया, वहीं हॉफ मैराथन में 14,663 लोग दौड़े। इसके अलावा, ड्रीम रन में 19,980 लोगों ने हिस्सा लिया।

इस मैराथन में हिस्सा लेने वाले लोगों में विदेशी, सेना के प्रतिनिधि और ओलम्पिक एथलीट शामिल थे। इसके साथ ही इस मैराथन में कई गैर सरकार संगठनों, निजी संगठनों और अन्य ने हिस्सा लिया।

mumbai mumbai marathon 2017
Advertisment