/newsnation/media/post_attachments/images/2023/04/29/rohit-sharmas-honest-response-28.jpg)
ipl 2023 mi vs rr rohit sharma funny answer viral on rainbow colors( Photo Credit : Social Media)
Rohit Sharma Birthday Special : 7 रंगों से बने इंद्रधनुष में सफेद रंग होता है? अगर ये सवाल किसी बच्चे से पूछा जाए, तो वो भी तुरंत मना कर देगा। लेकिन आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा का मानना कुछ अलग है। जी हां, हाल ही में उन्होंने अपने एक बयान में बताया है कि उन्होंने इंद्रधनुष में सफेद रंग भी देखा है. तो आइए जानते हैं हिटमैन के इस बयान के पीछे आखिर क्या लॉजिक था....
रोहित शर्मा के लॉजिक का जवाब नहीं
आईपीएल 2023 का पहला दौर अब तक मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा है. लेकिन अब आगे के सफर में मुंबई वापसी के लिए 100% के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. 30 अप्रैल यानि रविवार को मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. हालांकि इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
असल में, हाल ही में रोहित को 5 सेकेंड में इंद्रधनुष के रंग बताने होते हैं लेकिन वो सारे रंग नहीं बता पाते हैं, लेकिन इस बीच वह कुछ ऐसा कहते हैं, जिसे सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी. इंद्रधनुष के रंगों में रोहित पीला, लाल, बैंगनी, ऑरेंज और व्हाइट रंग भी बोल देते हैं, तभी सब लोग हंसने लग जाते हैं. मगर रोहित इसके पीछे का लॉजिक बताते हुए कहते हैं कि,
"मैनें देखा है व्हाइट यार, प्लेन से दिखता है, व्हाइट भी दिखता है भाई।"
मुंबई के लिए वापसी है जरूरी
IPL 2023 बहुत ही रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. मगर. मुंबई इंडियंस के लिए अब तक ये सीजन कुछ खास नहीं रहा. टीम ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत मिली है और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. यहां से यदि MI को टॉप-4 तक का सफर तय करना है. तो टीम को संयुक्त प्रदर्शन के साथ जीत दर्ज करनी होगी.
Source : Sports Desk