IPL 2022 : चेन्नई में बड़ा उलटफेर, ये होगा टीम का कप्तान!

IPL 2022 : ऋतुराज गायकवाड आईपीएल 2022 में किस तरीके का प्रदर्शन कर पाते हैं. अगर इस बार भी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धूम मचा दी तो महेंद्र सिंह धोनी और टीम मैनेजमेंट का विश्वास उन पर और मजबूत हो जाएगा.

IPL 2022 : ऋतुराज गायकवाड आईपीएल 2022 में किस तरीके का प्रदर्शन कर पाते हैं. अगर इस बार भी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धूम मचा दी तो महेंद्र सिंह धोनी और टीम मैनेजमेंट का विश्वास उन पर और मजबूत हो जाएगा.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
this player is going to captain of csk after ms dhoni in ipl 2022

this player is going to captain of csk after ms dhoni in ipl 2022( Photo Credit : Twitter)

IPL 2022 : आईपीएल 2022 की तैयारियां सभी टीमों की लगभग पूरी हो चुकी है. इस बार 2 नई टीम जुड़ी है यानी 10 टीमों का आईपीएल बीसीसीआई कराने जा रहा है. 26 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी जो कि 29 मई तक चलेगा. मैच कहां होंगे इसकी जानकारी BCCI पहले ही दे चुका है. इस बार 70 लीग मैच खेले जाएंगे, जिसमें से 55 मुकाबले मुंबई में और बाकी के 15 मुकाबले पुणे में होंगे. आईपीएल की सफल टीमों की जब भी बात होती है तो हमेशा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) का नाम सबसे आगे आता है.

Advertisment

इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स है कि इस बार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टीम के कप्तान रहेंगे लेकिन उम्मीद जताई जा रही थी कि अगले साल से यानी आईपीएल 2023 से रविंद्र जडेजा को कप्तान के रूप में देखा जा सकता है. लेकिन रिपोर्ट के अनुसार अब टीम मैनेजमेंट रविंद्र जडेजा की जगह ऋतुराज गायकवाड को कप्तान बनाने पर फैसला कर रहा है. आपको याद ही होगा कि 2021 के सीजन में ऋतुराज गायकवाड ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे साथ ही आईपीएल 2021 में सबसे सफल बल्लेबाज भी रहे थे. करियर की बात करें तो ऋतुराज गायकवाड ने 22 मैच आईपीएल में खेले हैं, जिसमें 839 रन बनाए हैं. एवरेज रहा है 47 का और अगर स्ट्राइक रेट की बात करें वह है 133 का.

यह भी पढे़ं - IPL 2022 : ये तीन आईपीएल के धुरंधर T20 World Cup में मचा देंगे गदर

अगर ऋतुराज गायकवाड कप्तान बनते हैं तो यकीनन यह चेन्नई सुपर किंग्स में बड़ा उलटफेर होगा. हालांकि अभी आखरी फैसला इस पर टीम मैनेजमेंट को करना बाकी है. यह सब कुछ निर्भर करता है ऋतुराज गायकवाड आईपीएल 2022 में किस तरीके का प्रदर्शन कर पाते हैं. अगर इस बार भी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धूम मचा दी तो महेंद्र सिंह धोनी और टीम मैनेजमेंट का विश्वास उन पर और मजबूत हो जाएगा.

MS Dhoni csk TATA IPL 2022 Rohit Sharma ipl-2022 jadeja
      
Advertisment