logo-image

IPL 2023 : 3 नहीं 4 नहीं बल्कि 13 प्लेयर्स इस टीम ने खरीद डाले, फिर भी 6 करोड़ बाकी

IPL 2023 Mini Auction Updates : आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) हो चुका है.

Updated on: 26 Dec 2022, 03:13 PM

नई दिल्ली:

IPL 2023 Mini Auction Updates : आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) हो चुका है. इस ऑप्शन में 80 कुल प्लेयर्स पर बोली लगाई गई, जिसके ऊपर एक अरब 67 करोड़ रुपए खर्च किए गए. इन सोल्ड प्लेयर्स में 29 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं. ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) के हीरो रहे सैम करन. जिनके ऊपर 18 करोड़ 50 लाख रुपए पंजाब की टीम ने जेब से खर्च किए. हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में धूम मचा दी. आपको बताते हैं कि कौन सी टीमों ने कितने खिलाड़ी अपने साथ जोड़े. जिससे उनकी आईपीएल 2023 के सफर का पता लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें - IPL 2023 : आईपीएल लीग भारत की, जलवा विदेशियों का, ये आंकड़ा दे रहा गवाही

चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 प्लेयर अपने साथ जोड़े. जिसमें 4 ऑल राउंडर एक गेंदबाज और 2 बैट्समैन शामिल हैं. दिल्ली की बात करें तो 5 प्लेयर अपने साथ जोड़ने में सफल हुई. जिसमें 2 बल्लेबाज 1 विकेटकीपर और 2 गेंदबाज शामिल हैं. गुजरात टाइटंस ने 5 खिलाड़ियों पर दांव खेला. इसमें 2 विकेट कीपर 1 बैट्समैन और 3 गेंदबाज शामिल हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 खिलाड़ी अपने साथ जोड़े. जिसमें 2 विकेटकीपर 3 गेंदबाज 1 बैट्समैन और 2 ऑलराउंडर शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: KKR की तैयारी पूरी, इन दिग्गजों से सजी श्रेयस अय्यर की टीम!

सनराइजर्स हैदराबाद ने कर दिया कमाल

लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 10 प्लेयर अपने साथ जोड़े. मुंबई इंडियंस ने 8 प्लेयर, पंजाब किंग्स ने 6 प्लेयर, राजस्थान ने 9 प्लेयर, वहीं बेंगलुरु ने 7 प्लेयर अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल की. अब बात आती है सनराइजर्स हैदराबाद की. टीम ने अपने साथ 13 प्लेयर जोड़े हैं. और अभी भी टीम के पास 6 करोड़ से ज्यादा पैसे बाकी हैं. अगर उन सभी प्लेयर की बात करें तो उसमें शामिल हैं,

  1. हैरी ब्रुक  13 करोड़ 25 लाख
  2. मयंक 8 करोड़ 50 लाख
  3. हेनरिक क्लासेन 5 करोड़ 50 लाख
  4. विक्रांत शर्मा 2 करोड़ 60 लाख
  5. आदिल रशीद 2 करोड़
  6. मयंक डागर 1 करोड़ 80 लाख
  7. हुसैन 1 करोड़
  8. मयंक मारकंडे 50 लाख
  9. उपेंद्र सिंह यादव 25 लाख
  10. तनवीर सिंह 20 लाख 
  11. अनमोलप्रीत सिंह 20 लाख
  12. समर्थ व्यास 20 लाख
  13. नीतीश कुमार रेडी 20 लाख.