logo-image

IPL 2022: रोहित को लेकर मुंबई इंडियंस ने कहा हम इसे यहीं छोड़ देंगे!

मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात कह दी है. मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ये बात कही. आइये जानते हैं कि एमआई ने रोहित शर्मा को लेकर क्या कह दिया.

Updated on: 08 Jan 2022, 06:50 PM

highlights

  • MI ने कहा हमारे कप्तान, हमारे नेता, हमारे लीजेंड के लिए ब्लू और गोल्ड में 11वां सीज़न
  • रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को साल 2013 में पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाया था
  • रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए अबतक 134 मैचों में कप्तानी की

नई दिल्ली:

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की तैयारी चल रही है. सभी आईपीएल टीमें मेगा ऑक्शन (Mega Auction) की तारीख का इंतजार कर रही हैं. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी मेगा ऑक्शन का इंतजार कर रही है. क्योंकि मेगा ऑक्शन में ही खिलाड़ियों को खरीदकर मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 के लिए टीम तैयार करेगी. लेकिन मेगा ऑक्शन (Mega Auction) से पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर बड़ी बात कह दी है. मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ये बात कही. आइये जानते हैं कि एमआई (MI) ने रोहित शर्मा को लेकर क्या कह दिया. 

दरअसल, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आज अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में एमआई के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल ट्रॉफी (IPL Trophy) उठाए दिख रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने लिखा कि हम इसे यहीं छोड़ देंगे. आगे एमआई (MI) ने लिखा हमारे कप्तान, हमारे नेता, हमारे लीजेंड के लिए ब्लू और गोल्ड में 11वां सीज़न. 

आपको बता दें कि साल 2013 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अपनी टीम में शामिल किया था. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से तब से लेकर अब तक लगातार जुड़े रहे. साल 2013 में टीम की कमान संभालते ही रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को पहली बार आईपीएल चैंपियन (IPL Champion) बनाया था. अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं. आईपीएल 2022 में भी रोहित शर्मा ही टीम की कप्तानी करेंगे. मुंबई इंडियंस ने ये ट्वीट कर बता दिया है कि रोहित शर्मा टीम के लिए कितने कीमती खिलाड़ी हैं. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: SRH ने पूछा ये दिलचस्प सवाल, आप भी दे सकते हैं जवाब

आपको बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस के लिए अबतक 134 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 79 मैचों में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में जीत दिलाई है, जबकि 51 मैचों में रोहित की कप्तानी में टीम को हार का सामना पड़ा है. इस हिसाब से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का विनिंग परसेंटेज 60.44 है.