/newsnation/media/media_files/2025/05/04/OmXiWpc5msnOmC5KcKT3.jpg)
Riyan Parag hit 5 Six in an Over against Kolkata Knight Riders KKR vs RR Match in IPL 2025 (Social Media)
IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 53वां मैच खेला गया. इस मैच में RR की कप्तानी कर रहे रियान पराग ने एक दमदार पारी खेली, हालांकि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और राजस्थान की टीम 1 रन से हार गई, लेकिन इस दौरान रियान पराग ने 6 गेंद पर लगातार 6 छक्के जड़ वो कारनामा कर दिया जो आईपीएल के इतिहास में कभी नहीं हुआ था.
Riyan Parag ने जड़े 6 गेंदों पर 6 छक्के
राजस्थान रॉयल्स के स्टैंड इन कप्तान रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 44 गेंदों पर 95 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 गेंद पर 6 छक्के जड़ इतिहास रच दिया. बता दें कि आईपीएल के इतिहास में इससे पहले आज तक ऐसा नहीं हुआ था कि किसी खिलाड़ी ने 6 गेंद पर लगातार 6 छक्के लगाए हों, लेकिन ये 6 गेंद पर 6 छक्के एक ओवर में नहीं आए. रियान पराग ने एक ओवर में 5 छक्के लगाए.
पराग ने KKR के स्पिनर मोइल अली के 13वें ओवर में 5 छक्के जड़े. इसके अगले ओवर की पहली ही गेंद पर वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ पराग ने छक्का लगाया. इस तरह रियान पराग आईपीएल में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. आईपील इतिहास में पहली बार ये कारनामा हुआ है. बता दें कि रियान पराग से पहले आईपीएल के एक ओवर में 4 खिलाड़ियों ने 5 छक्के जड़े थे.
𝙍𝙖𝙢𝙥𝙖𝙣𝙩 𝙍𝙞𝙮𝙖𝙣 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2025
The #RR captain is in the mood tonight 😎
He keeps @rajasthanroyals in the game 🩷
Updates ▶ https://t.co/wg00ni9CQE#TATAIPL | #KKRvRR | @rajasthanroyals | @ParagRiyanpic.twitter.com/zwGdrP3yMB
IPL में एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
आईपीएल के इतिहास में क्रिस गेल ने सबसे पहले एक ओवर में 5 छक्के लगाए थे. उन्होंने साल 2012 में राहुल शर्मा के ओवर में 5 छक्के जड़े थे. इसके बाद राहुल तेवतिया ने 2020 में एस कॉटरेल के खिलाफ 5 छक्के लगाए थे. फिर रवींद्र जड़ेजा ने 2021 में हर्षल पटेल के एक ओवर में 5 छक्के जड़े थे. इसके बाद रिंकू सिंह ने 2023 में यश दयाल के खिलाफ एक ही ओवर में 5 छक्के जड़ दिए थे. इसके बाद अब रियान पराग ने ये कारनामा किया है.
यह भी पढ़ें: IPL 2025: पंजाब किंग्स की किस्मत बदल रहे हैं प्रभसिमरन सिंह, अब लखनऊ के खिलाफ जड़ दिया 91 रन
यह भी पढ़ें: IPL 2025: जोस बटलर को हटाकर इस खिलाड़ी को 14 करोड़ देना राजस्थान रॉयल्स को पड़ रहा है भारी, हर मैच में कर रहा निराश