/newsnation/media/post_attachments/images/2022/04/14/mi-18.jpg)
MI vs PBKS ( Photo Credit : Still Image )
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) जिसको क्रिकेट का महा त्यौहार कहा जाता है उसकी शुरुआत लगभग 15 दिन पहले ही हो चुकी है लेकिन पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने अभी तक खेले गए इस सीजन में पांचों मुकाबले हार चुकी है. मुंबई की हार के सभी फैंस का दिल टूट गया है. कल के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने 12 रनों से हरा दिया. इस हार के बाद से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पल्टन एकदम शर्मशार हो चुकी है. लेकिन इस मुकाबले में सबसे रोमांचक अंदाज जो देखने को मिला था वो था ओडियन स्मिथ का.
ओडियन स्मिथ बेबी एबी को आउट करने के बाद अलग ही रूप में जश्न मनाते हुए नजर आए. आपको बता दें मुंबई इंडियंस का 11 वां ओवर चल रहा था तब ओडियन स्मिथ (Odean Smith) की आखिरी गेंद पर बेबी एबी ने शॉट खेलने की कोशिश की जिसके बाद वो अपना विकेट गवां दिए. उनके पवेलियन जाते वक्त ओडियन स्मिथ का रिएक्शन बिलकुल भी अच्छा नहीं दिखाई दिया जिसपर कमेंटेटर्स ने भी अपनी नाराजगी जताई है. इसपर बल्लेबाज ने बिना कुछ रीऐक्ट किए पवेलियन वापस लौटना सही समझा. मुंबई इंडियंस की इस हार के बाद से मुंबई इंडियंस फैंस का दिल टूट चुका है.
यह भी पढ़ें: GT vs RR : हार्दिक के सामने होगी राजस्थान की चुनौती, ये है प्लेइंग 11
जो उम्मीदें मुंबई इंडियंस से लगाई गई थी उन उम्मीदों पर मुंबई इंडियंस ने पानी फेर दिया है. मुंबई इंडियंस को इस आईपीएल सीजन में बने रहने के लिए अब बचे हुए नौ मुकाबलों में से आंठ मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे. आईपीएल सीजन 15 में मुंबई इंडियंस ही अकेली एक ऐसी टीम है जिसने अभी तक कोई भी मुकाबला नहीं जीता है.