IPL 2022 : रोहित को आईपीएल जीतने के लिए ये काम करना ही होगा!

IPL 2022 : मुंबई को ध्यान देना है चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ होने वाले मुकाबलों पर. अगर उन दो मुकाबलों में से एक में जीत दर्ज कर लेती है तो प्ले ऑफिस का रास्ता बिल्कुल साफ हो जाएगा.

IPL 2022 : मुंबई को ध्यान देना है चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ होने वाले मुकाबलों पर. अगर उन दो मुकाबलों में से एक में जीत दर्ज कर लेती है तो प्ले ऑफिस का रास्ता बिल्कुल साफ हो जाएगा.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
mumbai indians rohit sharma plan to win ipl 2022 csk ms dhoni

mumbai indians rohit sharma plan to win ipl 2022 csk ms dhoni( Photo Credit : Twitter)

IPL 2022 : आईपीएल 2022 का इंतजार सभी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं और अब उनका इंतजार जल्द ही पूरा होने वाला है. बीते दिन बीसीसीआई (BCCI) ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है और सभी फैंस को पता चल चुका है कि किस दिन उनकी टीम किस से बनने जा रही है. 26 मार्च से शुरू होकर आईपीएल 29 मई 2022 तक चलेगा. इस बार सबसे ज्यादा 12 डबल हेडर मुकाबले होंगे यानी यह वाला आईपीएल फैंस के लिए रोमांच से भरा होने जा रहा है. दो ग्रुप बनाए गए हैं दोनों ही ग्रुप में पांच पांच टीमें है, जिसमें एक टीम शामिल है मुंबई इंडियंस (MI). मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला उसकी ही ग्रुप की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा. आज हम आपको बताते हैं उस ट्रिक के बारे में जिसे अपनाकर मुंबई इंडियंस खिताब अपने नाम कर सकती है.

Advertisment

दरअसल मुंबई इंडियंस को आईपीएल अपने नाम करने के लिए शुरुआत के दो से तीन मैचों पर फोकस करना ज्यादा जरूरी होगा. पहला मैच दिल्ली के साथ है तो दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ है. अगर मुंबई की टीम यह दो से तीन मैच अपने नाम कर लेती है तो यकीन मानिए आगे का रास्ता बहुत ही आसान हो जाएगा.

मुंबई इंडियंस इसके बाद राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपरजाइंट्स, गुजरात टाइटंस जैसी कमजोर टीमों से भिड़ेगी. बस मुंबई को ध्यान देना है चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाले मुकाबलों पर. अगर उन दो मुकाबलों में से एक में जीत दर्ज कर लेती है तो प्ले ऑफिस का रास्ता बिल्कुल साफ हो जाएगा. रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में चाहेंगे कि मुंबई इंडियंस को छठवीं बार आईपीएल का सरताज बनाएं. साथ ही मुंबई के फैंस भी इस बार यही उम्मीद कर रहे होंगे कि 2021 में टीम का जो प्रदर्शन रहा था वह से भुलाकर 2022 का आगाज अच्छे से करे.

Rohit Sharma ipl-2022 mumbai-indians csk dhoni
      
Advertisment