MI Retention List IPL 2026: मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट जारी, इन 5 स्टार प्लेयर को किया रिलीज, ये खिलाड़ी हुए रिटेन

MI Retention List IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दिया है. मुंबई इंडियंस ने रीस टॉपली, करन शर्मा और मुजीब उर रहमान जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

MI Retention List IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दिया है. मुंबई इंडियंस ने रीस टॉपली, करन शर्मा और मुजीब उर रहमान जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Mumbai Indians Retentions List IPL 2026

Mumbai Indians Retentions List IPL 2026

MI Retention List IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट का ऐलान कर दिया है. एमआई ने कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े प्लेयर्स को रिटेन किया है. जबकि मुंबई इंडियंस ने रीस टॉपली, करन शर्मा और मुजीब उर रहमान जैसे 8 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है.

Advertisment

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले बेवन जैकब्स, के श्रीजीत, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, लिजार्ड विलियम्स, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान और रीस टॉपली को रिलीज कर दिया है.

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रित बुमरा, दीपक चाहर, नमन धीर, राज अंगद बावा, अश्विनी कुमार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रघु शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, विल जैक, ट्रेंट बोल्ट, मिशेल सेंटनर, अल्लाह गज़नफ़र.

ट्रेड - शार्दुल ठाकुर, शेरफान रदरफोर्ड

MI के बचे पर्स वैल्यू - 2.75 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के लिए 2 खिलाड़ियों को किया ट्रेड

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के रिटेंशन लिस्ट जारी करने से पहले 2 स्टार खिलाड़ियों को ट्रेड किया. एमआई ने लखनऊ सुपर जायंट्स से शार्दुल ठाकुर को ट्रेड किया है. मुंबई ने अर्जुन तेंदुलकर के साथ शार्दुल ठाकुर की अदला-बदली की. इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से वेस्टइंडीज के खूंखार बल्लेबाज शेरफान रदरफोर्ड को ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल किया है. हालांकि मुंबई की टीम ने शेरफान रदरफोर्ड की जगह किसी को GT को नहीं दिया है. 

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था. इसके बाद मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर क्वालीफायर-2 के लिए क्वलीफाई किया था, फिर फाइनल में मुंबई इंडियंस को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा और MI टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, लेकिन अब 5 बार की चैपिंयन मुंबई इंडियंस एक बार फिर ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी. इसके लिए एमआई ने एक शानदार टीम तैयार किया है.

यह भी पढ़ें:  GT Retention List IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रिटेंशन लिस्ट ने सबसे ज्यादा किया हैरान, इन 5 स्टार प्लेयर्स को किया रिलीज

mumbai-indians IPL 2026 IPL 2026 Retention List
Advertisment