IPL 2026: प्रैक्टिस के दौरान नेट्स में अचानक बच्चे की तरह डांस करने लगे धोनी, CSK ने शेयर किया मजेदार वीडियो

MS Dhoni: एमएस धोनी ने IPL 2026 की तैयारियां शुरू कर दी है और नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. इसी बीच CSK ने धोनी का एक मजेदार वीडिया शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

MS Dhoni: एमएस धोनी ने IPL 2026 की तैयारियां शुरू कर दी है और नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. इसी बीच CSK ने धोनी का एक मजेदार वीडिया शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

author-image
Roshni Singh
New Update
MS Dhoni

MS Dhoni Photograph: (X/CSK, Screenshot)

MS Dhoni: आईपीएल 2026 का आगाज मार्च के आखिरी हफ्ते में होने की संभावना है. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि टी20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही IPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया जाएगा. सभी टीम 10 टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई है. चेन्नई सुपर किंग्स के 44 वर्षीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भी प्रैक्टिस शुरू कर दी है, जिसका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisment

CSK ने शेयर किया एमएस धोनी का मजेदार वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने एक्स अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें एमएस धोनी प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि नेट्स में एक लेफ्ट आर्म का स्पिन गेंदबाज धोनी को ऑफ साइड की ओर एक ज्यादा वाइड गेंद डालता हुआ नजर आ रहा है. धोनी पहले शॉट खेलने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन वाइड बॉल देख इसे छोड़ देते हैं और बच्चे की तरह दोनों हाथ फैलाकर उछलते हुए इस वाइड का इशारा करते हैं. CSK के द्वारा शेयक किया गया यह वीडियो क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आ रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है. 

बतौर अनकैप्ड प्लेयर खेलते हैं धोनी

एमएस धोनी आईपीएल में अब एक अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेलते हैं, क्योंकि आईपीएल का नियम है कि कोई भारतीय खिलाड़ी पिछले 5 साल से इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है तो उसे अनकैप्ड प्लेयर माना जाता है. यही वजह से कि सीएसके की टीम धोनी को अब 4 करोड़ में बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन करती है. 

एमएस धोनी का आईपीएल करियर

एमएस धोनी की आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 2008 से 2025 तक आईपीएल के 278 मैचों में खेलते हुए 38.30 की औसत से कुल 5439 रन बना चुके हैं. धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. अब माही एक बार फिर आईपीएल खेलने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें:  T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों का है दबदबा, देखें टॉप-5 की लिस्ट

IPL 2026 MS Dhoni
Advertisment