IPL 2022 : मुंबई जीती तो धोनी होंगे खुश, वजह है ये...
MI vs KKR IPL 2022 : आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की जंग तेज हो चुकी है. सभी टीमें जीत से कम में राजी नहीं होने वाली हैं. मुंबई को छोड़कर अभी सभी टीमों की उम्मींद बनी हुई है.
नई दिल्ली :
MI vs KKR IPL 2022 : आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की जंग तेज हो चुकी है. सभी टीमें जीत से कम में राजी नहीं होने वाली हैं. मुंबई को छोड़कर अभी सभी टीमों की उम्मींद बनी हुई है. बीते मैच की बात करें तो धोनी की चेन्नई (CSK) ने शानदार तरीके से दिल्ली (DC) की टीम को हराया. इस जीत के बाद चेन्नई की उम्मींद कुछ हद तक बनी हुई हैं. पर अगर चेन्नई को प्लेऑफ में जाना है तो खुद की जीत के साथ-साथ दूसरी टीमों की हार की भी कामना करनी होगी. आज मुंबई और कोलकाता के बीच मुकाबला खेला जाना है. ऐसे में धोनी यही उम्मींद कर रहे होंगे कि मुंबई कोलकाता को मात दे दे.
यह भी पढ़ें - IPL 2022 : फोर्ब्स ने माना, आईपीएल है सभी खेलों में सरताज!
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो अभी चेन्नई की टीम 8th पोजीशन पर है. वहीं कोलकाता की टीम 9th पर. ऐसे में अगर मुंबई कोलकाता को हरा देती है तो चन्नई से आगे कोलकाता नहीं निकल पाएगी. ऐसे में चेन्नई के पास ज्यादा अवसर बन जाएंगे. साथ ही चेन्नई ये भी चाहेगी कि मुंबई की टीम बड़े मार्जिन के साथ कोलकाता को हराये.
यह भी पढ़ें - MI vs KKR : आज मुंबई से भिड़ेगी कोलकाता, ये हो सकती है प्लेइंग 11!
कोलकाता की हार के साथ चेन्नई की टीम बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद की हार की भी कामना कर रही होगी. पर धोनी को एक बात ध्यान रखना होगा कि अपने सभी मैच उन्हे अपने नाम करने होंगे.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह