/newsnation/media/post_attachments/images/2023/03/06/hardik-pandya-ms-dhoni-46-25.jpg)
ms dhoni is best captain in ipl rohit sharma ( Photo Credit : Twitter)
MS Dhoni Best Captain : आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है. पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात के बीच खेला जाएगा. एक तरफ कप्तान हार्दिक पांड्या हैं वहीं दूसरी तरफ हैं महेंद्र सिंह धोनी. महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उनके लिए ये आईपीएल सीजन आखिरी हो सकता है. हालांकि अभी चेन्नई या कप्तान धोनी की तरफ से कोई भी ऐलान नहीं किया गया. लेकिन पिछले सीजन जैसे धोनी ने कहा था कि उनका आखरी आईपीएल मैच चेन्नई के मैदान पर होगा, ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सीजन के बाद धोनी हमें मैदान पर शायद ही नजर आएं.
यह भी पढ़ें: Kiran Navgire WPL 2023: स्पॉन्सर नहीं मिला तो बल्ले पर लिख दिया धोनी का नाम, फिर जो हुआ..दर्शक बने गवाह!
महेंद्र सिंह धोनी साल 2008 से ही लगातार चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं. टीम के लगातार कप्तान रहे हैं. अपनी कप्तानी में धोनी चेन्नई को चार बार आईपीएल का खिताब दिला चुके हैं. अगर सबसे सफलतम कप्तान की बात होगी तो लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का सबसे आगे रहेगा. रोहित शर्मा 5 बार मुंबई को आईपीएल का खिताब तो दिला चुके हैं, लेकिन औसत के मामले में महेंद्र सिंह धोनी रोहित से बहुत आगे हैं.
यह भी पढ़ें: WPL 2023: Wide-No Ball पर पहली बार लिया जा रहा है रिव्यू, इस बार IPL में भी लागू होगा ये नियम
औसत की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में 60 फ़ीसदी का रिकॉर्ड ले कर चले हैं. वही रोहित शर्मा का जीत प्रतिशत 58 फ़ीसदी है. कहा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के अंदर अपनी कप्तानी की धाक जमाई हुई है. साथ में धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जो आईपीएल शुरू होने से लेकर अभी तक एक टीम के साथ कप्तान के तौर पर जुड़े हुए हैं. अभी देखने वाली बात होती है कि धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का सफर कैसा रहता है.