/newsnation/media/post_attachments/images/2022/05/21/ms-dhoni-and-ravindra-jadeja-35.jpg)
ms dhoni give goodnews in ipl 2022 in csk vs rr match ( Photo Credit : Twitter)
MS Dhoni IPL 2022 : आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (csk) ने अपना आखिरी मुकाबला कल राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ खेल लिया. हालांकि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद एम एस धोनी अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दे गए. चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला हार गई उसके बावजूद इस टीम के फैंस खुश हो रहे हैं. मामला क्या है बताते हैं आपको.
दरअसल कल जब टॉस के समय महेंद्र सिंह धोनी आए और उनसे पूछा गया कि क्या आज आप का आखिरी मुकाबला है तो उन्होंने साफ कहा कि नहीं 2023 में मैं जरूर खेलूंगा, अपने चेन्नई फैंस के लिए. अगर आज मैं अपना आखिरी मुकाबला खेलता हूं तो यह चेन्नई वालों के साथ धोखा होगा. बस फिर क्या था इतना बोलते ही पूरा सोशल मीडिया धोनीमय हो गया. सभी अपनी खुशी जाहिर करने लगे और बोले अभी तो पिक्चर बाकी है.
हालांकि यह आईपीएल महेंद्र सिंह धोनी और टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. रविंद्र जडेजा ने शुरुआती मैचों में टीम की कमान संभाली थी, जिसमें 8 मुकाबलों में 6 में हार और दो में जीत नसीब हुई थी. इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने महेंद्र सिंह धोनी की तरफ रुख किया. लेकिन शायद तब तक देर हो गई. अगर मैनेजमेंट पहले यह फैसला करता तो रिजल्ट आज कुछ और होता. लेकिन अब 2023 का लक्ष्य महेंद्र सिंह धोनी ने सामने रखा है, और उम्मीद है टीम को विजेता बना कर ही अपने फैंस को अलविदा कहेंगे.