England को विजेता बनाने वाला खिलाड़ी IPL 2022 से बाहर

इस खिलाड़ी का नाम है बेन स्टोक्स (Ben Stokes). इंग्लैंड (England) को विजय हासिल कराने वाला ये शानदार प्लेयर अब मेगा ऑक्शन 2022 (Mega Auction IPL 2022) में शामिल नहीं होगा.

author-image
Radha Agrawal
New Update
Ben Stokes

Ben Stokes( Photo Credit : Still Image )

एक तरफ मेगा ऑक्शन 2022 (Mega Auction 2022) की तैयारी चल रही है और दूसरी तरफ सभी टीमों में शामिल होने वाले संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट भी हमारे क्रिकेट प्रेमी लेकर बैठे हैं. लेकिन आपको बता दें कि इन्ही संभावित खिलाड़ी में से अब एक खिलाड़ी आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं होंगे. इस खिलाड़ी का नाम है बेन स्टोक्स (Ben Stokes). इंग्लैंड (England) को विजय हासिल कराने वाला ये शानदार प्लेयर अब मेगा ऑक्शन 2022 (Mega Auction IPL 2022) में शामिल नहीं होगा. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है. बेन स्टोक्स का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) उनकी पहली प्राथमिकता है और इसी कारण उन्होंने IPL (IPL 2022) से दूरी बनाना उचित समझा है.

Advertisment

इस साल उन्होंने आईपीएल के लिए होने वाली लिस्ट में भी अपना नाम नहीं दिया था. आपको बता दें स्टोक्स 2017 में आईपीएल के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (Most Valuable Player) थे और 2018 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी थे. उस साल राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. आपको बता दें बेन स्टोक्स ने साल 2018 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 13 मैच में 196 रन बनाए थे और साथ ही 8 विकेट भी चटकाए थे.  

यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी ने Facebook से शुरू किया था अपने प्यार का सफर

डेली मिरर के अपने कॉलम में स्टोक्स ने लिखा, “टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से मेरी नंबर एक प्राथमिकता है, और मैं जो रूट के साथ काम करना चाहता हूं, जो कप्तान के रूप में हमें आगे ले जाने के लिए हमारा सबसे अच्छा खिलाड़ी हो सकता है". हालांकि बेन स्टोक्स ने अब आईपीएल 2022 में न खेलने का पूरा मन बना लिया है. फैंस को उनसे यही उम्मीद है कि उनका जिस फॉर्मेट पर ज्यादा मन है उसमें वें हमेशा की तरह एक दमदार खिलाड़ी के रूप में उभर कर आएं. 

Mega Auction 2022 ipl-news Ben Stokes will not play IPL 2022 IPL Latest Updates ben-stokes Ben Stokes news in hindi ben stokes news ipl-2022 IPL 2022 updates
      
Advertisment