IPL 10 RPS vs DD : दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे सुपर जायन्ट्स के बीच आज कड़ा मुकाबला

आईपीएल सीजन-10 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मुकाबला होगा।

आईपीएल सीजन-10 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मुकाबला होगा।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
IPL 10  RPS vs DD : दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे सुपर जायन्ट्स के बीच आज कड़ा मुकाबला

आईपीएल सीजन-10 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मुकाबला होगा। राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी जहीर खान संभाल रहें है।

Advertisment

इसे भी पढ़ें: IPL 10 KXIP Vs RCB: मैक्सवेल और हाशिम आमला ने दिलाई किंग्स इलेवन पंजाब को लगातार दूसरी जीत

आईपीएल सीजन-10 में मुंबई इंडियंस के साथ राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने अपना पहला मैच खेलते हुए जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से हार का स्वाद भी चख चुकी है। ये सुपरजायंट्स का तीसरा मुकाबला है।

वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स इस सीजन में अबतक अपना खाता नहीं खोल सकी है। दिल्ली डेयरडेविल्स का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ था। जिसमें उसे हार सामना करना पड़ा। ये दिल्ली डेयरडेविल्स का दूसरा मैच है।

इसे भी पढ़ें: साक्षी का CSK की जर्सी में तस्वीर क्या धोनी की चेन्नई टीम में अगले साल वापसी के संकेत हैं

दिल्ली और पुणे के बीच होने वाला ये मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है। पुणे के अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, मनोज तिवारी जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को दिल्ली के गेंदबाजों से सावधान रहना होगा। दिल्ली के पास क्रिस मौरिस, जहीर खान, पैट कमिंस जैसे गेंदबाज हैं।

वहीं पुणे के पास भी बेहतरीन गेंदबाजों की कमी नहीं है। टीम में अशोक डिंडा, डेनियल क्रिश्चियन और स्टोक्स हैं, इन तीनों ही गेंदबाजों पर टीम की गेंदबाजी की अहम जिम्मेदारी है। पुणे की टीम के लिए लेग स्पिनर इमरान ताहिर बेहद ही कारगर हथियार साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को चेतावनी, आउट करार दिए जाने पर जताई थी नाराजगी

दोनों ही टीमों के लिए ये मैच आसान नहीं होगा। हालांकि इस सीजन में अपना खाता खोलने के लिए दिल्ली के बल्लेबाजों को भी ज्यादा रन बनाने की जरूरत होगी। तो वहीं पुणे भी वापस से अपनी जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब है।

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम
सैम बिलिंग्स, संजू सैमसन, कोरी एंडरसन, करुण नायर, रिशभ पंत, क्रिस मोरिस, मोहम्मद शामी, अमित मिश्रा, जहीर खान, कैगिसो रबाडा, अदित्या तारे, अंकित बावने, क्षमा, मिलिंद, नवदीप सैनी, प्रत्यूश सिंह, कार्लोस ब्रैथवेट, एंजेलो मैथ्यूज, जयंत यादव, श्रेयर ऐय्यर। 

राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम
स्टीव स्मिथ, एमएस धोनी, अजिंक्या रहाणे, बेन स्टोक्स, डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बेंस, रजत भाटिय, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, लोकी फर्ग्युसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद, टंडन, जयदेव उनादकत, एडम जैंपा। 

Source : News Nation Bureau

ipl 2017
      
Advertisment