/newsnation/media/post_attachments/images/2021/12/20/ipl-trophy-79.jpg)
IPL Trophy ( Photo Credit : File Photo)
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 की तैयारी तेज हो गई है. सभी टीमें मेगा ऑक्शन के डेट का इंतजार कर रही हैं, साथ ही टीमें ये भी रणनीति बनाने में जुट गई हैं कि वो किस खिलाड़ी के पीछे जाएंगी. आईपीएल 2022 की तैयारियों के बीच बीसीसीआई ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए रविवार को भारतीय टीम का एलान किया. बीसीसीआई के एलान के बाद आज दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट किया है कि यश ढुल #U19CWC 2022 में #TeamIndia का नेतृत्व करेंगे, जबकि आराध्य यादव भी एक विकेटकीपर स्टार-हिट के रूप में टीम का हिस्सा होंगे.
दिल्ली कैपिटल्स ने आगे लिखा कि यह #DCCricketAcademy और DC के सभी लोगों के लिए गर्व का क्षण है, जब हमारे दो युवा प्रतिभाओं को बड़े मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देखना है. दिल्ली कैपिटल्स ने केवल दो खिलाड़ियों को लेकर ट्वीट किया है. दिल्ली कैपिटल्स के ट्वीट से संभावना है की आईपीएल 2022 के लिए ये दोनों खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन सकते हैं. आपको बता दें कि अंडर 19 वर्ल्ड कप 14 जनवरी 2022 से 5 फरवरी 2022 तक खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: ICC U19 World Cup 2022: BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, यश ढुल बनें कप्तान
Yash Dhull will lead #TeamIndia at the #U19CWC 2022 while Aaradhya Yadav will also be a part of the squad as a wicket-keeper 🤩
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) December 20, 2021
It's a proud moment for the #DCCricketAcademy and everyone at DC to see two of our young talents represent 🇮🇳 on the big stage 💙#YehHaiNayiDillipic.twitter.com/IW02Izvxxy
उम्मीद है कि इसी बीच मेगा ऑक्शन होगा. अगर ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अपना नाम डालते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स इन खिलाड़ियों के पीछे जा सकती है. आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स चार खिलाड़ियों को रिटेन की है. दिल्ली कैपिटल्स रिषभ पंत,अक्षर पटेल,पृथ्वी शॉ और एनरिच नॉर्किया को रिटेन किया है.