IPL 2025 Retention Live: 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट जारी, पंत-केएल राहुल और सिराज हुए रिलीज

IPL 2025 Retention Live: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है. सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 31 तक अपनी रिटेंशन लिस्ट 31 तक बीसीसीआई को सौंपनी है.

IPL 2025 Retention Live: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है. सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 31 तक अपनी रिटेंशन लिस्ट 31 तक बीसीसीआई को सौंपनी है.

author-image
Pankaj Kumar
एडिट
New Update
IPL 2025 Retention Live update

IPL 2025 Retention Live update (Image- Social Media)

IPL 2025 Retention Live update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख करीब आ चुकी है. 31 अक्टूबर को सभी 10 फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप देनी है. रिटेंशन लिस्ट जाी किए जाने के बाद ही ये तय होगा कि नवंबर के अंत में होने वाला मेगा ऑक्शन कितना ग्रैंड होगा. 

Advertisment

कब और कितने बजे होगा लाइव?

आईपीएल 2025 रिटेंशन की लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोटर्स नेटवर्क पर शाम 4:30 बजे से होगा. इसके अलावा जियो सिनेमा पर भी 4:30 बजे से लाइव रिटेंशन कार्यक्रम होगा. यहीं पता चलेगा कि फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को रिटेन कर रही है और किन्हें रिलीज कर रही है. सभी 10 टीमों को 31 अक्टूबर के शाम 5 बजे तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप देनी है.

इन बड़े खिलाड़ियों का रिलीज होना तय

रिपोर्टों के मुताबिक जिन बड़े खिलाड़ियों का रिलीज होना तय माना जा रहा है उसमें एलएसजी के केएल राहुल, केकेआर के श्रेयस अय्यर, डीसी के ऋषभ पंत, आरसीबी के फाफ डु प्लेसिस और मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा का नाम प्रमुख रुप से लिया जा रहा है. 

 

ये भी पढ़ें-  45 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में लौट रहा ये दिग्गज, विपक्षी टीम में खौफ का माहौल

ये भी पढ़ें-  IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, मुंबई टेस्ट के साथ खत्म हो जाएगा टीम इंडिया का ये सुनहरा अध्याय

ये भी पढ़ें-  IPL 2025: निकोलस पूरन को कप्तान नहीं बनाएगी LSG, कप्तानी की रेस में ये नाम सबसे आगे

  • Oct 31, 2024 18:57 IST

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रिटेंशन लिस्ट

    विराट कोहली (21 करोड़), रजत पटीदार (11 करोड़), यश दयाल (5 करोड़)



  • Oct 31, 2024 18:56 IST

    गुजरात टाइटंस रिटेंशन लिस्ट

    राशिद खान (18 करोड़), शुभमन गिल (16.50 करोड़), साई सुदर्शन (8.50 करोड़), राहुल तेवतिया (करोड़), शाहरुख खान (4 करोड़)



  • Oct 31, 2024 17:52 IST

    कोलकाता नाइट राइडर्स रिटेंशन लिस्ट

    रिंकू सिंह (13 करोड़), आंद्र रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), सुनील नरेन (12 करोड़), हर्षित राणा (4 करोड़), रमनदीप सिंह (4 करोड़)



  • Oct 31, 2024 17:50 IST

    CSK ने इन 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने महेंद्र सिंह धोनी, रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे और मथीशा पाथिराना को आईपीएल 2025 के लिए रिटेन किया है. धोनी कैप्ड प्लेयर के रूप में ही रिटेन हुए हैं.



  • Oct 31, 2024 17:48 IST

    सनराइजर्स हैदराबाद रिटेंशन लिस्ट

    पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), नीतीश रेड्डी (6 करोड़), हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), ट्रेविस हेड (14 करोड़)



  • Oct 31, 2024 17:44 IST

    पंजाब किंग्स रिटेंशन लिस्ट

    पंजाब किंग्स 55 करोड़, प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)



  • Oct 31, 2024 17:44 IST

    लखनऊ सुपर जाइट्ंस रिटेंशन लिस्ट

    निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन खान (4 करोड़), आयुष बदोही (4 करोड़)



  • Oct 31, 2024 17:43 IST

    राजस्थान रॉयल्स रिटेंशन लिस्ट

    संजू सैमसन (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़) यशस्वी जायसवाल (14 करोड़), शिमरन हेटमायर (11 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), संदीप शर्मा (4 करोड़)



  • Oct 31, 2024 17:43 IST

    दिल्ली कैपिटल्स रिटेंशन लिस्ट

    दिल्ली कैपिटल्स रिटेंशन लिस्ट - कुलदीप यादव (13.25 करोड़), अक्षर पटेल (16.50 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़), अभिषेक परोल (4 करोड़)



  • Oct 31, 2024 17:38 IST

    मुंबई इंडियंस रिटेंशन लिस्ट

    मुंबई इंडियंस रिटेंशन लिस्ट

    जसप्रीत बुमराह (18 करोड़),  सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पंड्या  (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.3 करोड़) तिलक वर्मा (8 करोड़)



  • Oct 31, 2024 17:06 IST

    रिटेंशन का काउनडाउन शुरू

    आईपीएल 2025 के लिए अब से थोड़ी ही देर में सभी टीमें अपने रिटेंशन लिस्ट सामने आ जाएगी. ऐसे में आप पल-पल के सभी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे.



  • Oct 31, 2024 12:03 IST

    ऋषभ पंत दिल्ली से होंगे अलग!

    2016 से लगातार दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में दूसरी टीम की जर्सी में दिख सकते हैं. 



  • Oct 31, 2024 10:45 IST

    जोस बटलर के लिए RTM का इस्तेमाल कर सकती है RR

    IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स रिपोर्टों के मुताबिक जोस बटलर को रिटेन नहीं कर रही है लेकिन उनके लिए ऑक्शन में नीलामी का इस्तेमाल कर सकती है.



  • Oct 31, 2024 08:43 IST

    अर्शदीप सिंह नहीं सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों को रिटेन कर रही पंजाब किंग्स

    IPL 2025: पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के लिए अर्शदीप सिंह को रिटेन नहीं कर रही है. टीम सिर्फ शशांक और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन कर रही है.



  • Oct 31, 2024 08:05 IST

    RR अपने सबसे सफल बल्लेबाज और गेंदबाज को कर रही रिलीज

    रिपोर्टों के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स जोस बटलर और युजवेंद्र चहल को रिलीज कर सकती है. 



  • Oct 31, 2024 06:53 IST

    ऑक्शन में जानें के लिए तैयार श्रेयस अय्यर

    KKR श्रेयस अय्यर को रिलीज कर रही है. ऑक्शन में श्रेयस को डीसी टारगेट कर सकती है और उन्हें अपना अगला कप्तान बनाया है.

     



  • Oct 30, 2024 22:22 IST

    अब सिर्फ 24 घंटे बाकी

    आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट आने में 24 घंटे से भी कम का समय बचा है. कल यानी गुरुवार शाम 4.30 बजे से रिटेंशन लिस्ट आनी शुरू हो जाएंगी. अभी तक किसी भी टीम ने आधिकारिक रूप से कोई लिस्ट या स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.  



  • Oct 30, 2024 20:07 IST

    5 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी CSK

    ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. जिसमें एमएस धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे और श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथिशा पथिराना का नाम शामिल है. इसके अलावा CSK नीलामी में राइट टू मार्च कार्ड का इस्तेमाल करेगी. 



  • Oct 30, 2024 18:12 IST

    SRH की रिटेंशन लिस्ट आई सामने

    IPL 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की रिटेंशन लिस्ट करीब करीब तय हो गई है. SRH 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर रही है. विकेटकीपर बल्लेबाजज हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और कप्तान पैट कमिंस SRH के पहले टॉप 3 रिटेंशन होंगे. इसके अलावा ट्रे​विस हेड और भारत के नए और उभरते हुए खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी का नाम भी रिटेंशन लिस्ट में शामिल है. 



  • Oct 30, 2024 16:12 IST

    केएल राहुल को अपने साथ जोड़ सकती हैं ये टीमें

    रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम केएल राहुल को अपने साथ जोड़ने के लिए विचार कर रही है. 



  • Oct 30, 2024 14:43 IST

    विराट कोहली होंगे RCB के अगले कप्तान

    इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले आरसीबी फैंस के लिए बड़ी खबर आई है. विराट कोहली एक बार फिर से टीम के कप्तान बनने वाले हैं.



  • Oct 30, 2024 14:37 IST

    KL Rahul एलएसजी से हुए अलग

    रिपोर्टों के मुताबिक KL Rahul लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग हो गए हैं. टीम उन्हें टॉप रिटेंशन देने का ऑफर किया था लेकिन उन्होंने टीम से अलग होने का फैसला लिया है. 



  • Oct 30, 2024 14:32 IST

    श्रेयस अय्यर के रिटेन होने की संभावना कम

    IPL 2025: रिपोर्टों के मुताबिक केकेआर श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं करेगी. अय्यर का मेगा ऑक्शन में आना तय हो चुका है.



rcb kkr LSG srh ipl-news-in-hindi shreyas-iyer kl-rahul IPL 2025 Retention Live mumbai-indians csk delhi-capitals IPL 2025 Rohit Sharma Rishabh Pant
      
Advertisment