IPL 2023: मुंबई इंडियंस की परेशानी बढ़ी, अब नहीं बन पाएगी चैंपियन!
एमआई ने कैमरन ग्रीन को 17 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा है. लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2023 भी आसान होता हुआ नहीं दिख रहा है.
नई दिल्ली :
Mumbai Indians IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने भी मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात की है. मुंबई इंडियंस ने मिनी ऑक्शन में आठ खिलाड़ियों को खरीदा है. आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने 24 खिलाड़ियों का स्क्वाड बनाया है. जिसमें आठ विदेशी खिलाड़ी हैं. कोच्चि में हुए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर खरीदा है. एमआई ने कैमरन ग्रीन को 17 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा है. लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2023 भी आसान होता हुआ नहीं दिख रहा है.
आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने काफी बैलेंस करके स्क्वाड बनाया है फिर भी मुंबई इंडियंस को कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है, इसकी सबसे बड़ी वजह टीम कप्तान रोहित शर्मा हैं. रोहित शर्मा इस वक्त चोटिल हैं. जिसकी वजह से टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं. अब देखना है कि रोहित शर्मा को फिट होने में कितना वक्त लगता है. क्योंकि रोहित शर्मा के लिए दोहरी चुनौती होगी. पहली चुनौती तो फिट होना ही है, और दूसरी चुनौती फॉर्म में वापस आने की भी होगी.
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रोहित शर्मा अपनी खराब फॉर्म से जूझते हुए दिखाई दिए थे. तब से लेकर अब तक रोहित शर्मा का बल्ला बिल्कुल शांत ही है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि रोहित शर्मा अगर फिट भी हो जाते हैं तो क्या आईपीएल 2023 तक हिटमैन वाले फॉर्म में वापसी कर पाएंगे, या फिर नहीं. अगर रोहित शर्मा का बल्ला आईपीएल 2023 में भी खामोश रहा तो मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ जाएगी. ऐसे में अब देखना है कि आईपीएल 2023 शुरु होने से पहले रोहित अपनी फॉर्म में वापसी कर पाते हैं कि नहीं.
यह भी पढ़ें: IPL 2023: RCB के लिए बजी खतरे की घंटी, इस बार भी हो सकती है गड़बड़
मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी है. पांचों बार रोहित शर्मा ने ही अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाया है. आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा का जिस तरह का प्रदर्शन था. मौजूदा वक्त में रोहित की स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि आईपीएल 2023 में भी रोहित शर्मा का प्रदर्शन ऐसा ही रहने वाला है. अगर रोहित शर्मा का प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो मुंबई इंडियंस के चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है. क्योंकि आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा न तो बेहतरीन कप्तानी कर पाए थे और न ही अच्छी बल्लेबाजी कर पाए थे. जिसका असर टीम पर पड़ा था. मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में आखिरी पायदान पर थी.
यह भी पढ़ें: IPL 2023: ऑक्शन के बाद फंस गई लखनऊ सुपर जाएंट्स, टूट सकता है सपना!
आईपीएल 2022 में रोहित की ऐसी रही थी कप्तानी और बल्ले से प्रदर्शन
आईपीएल में रोहित शर्मा के बल्ले से प्रदर्शन की बात करें तो 14 मैचों की 14 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 268 रन ही निकले थे. आईपीएल करियर में पिछला सीजन रोहित शर्मा के लिए काफी खराब रहा था, क्योंकि यह इकलौता ऐसा सीजन था जिसमें उनके बल्ले से न तो एक भी शतक निकला था और न ही एक भी अर्धशतक. जबकि कप्तानी की बात करें तो आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 14 मुकाबले खेली थी. इस दौरान टीम को सिर्फ को चार मुकाबलों में जीत नसीब हो पाई थी. वहीं, 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था. पिछले सीजन में आठ अंक के साथ मुंबई इंडियंस 10वें यानि की अंतिम पायदान पर थी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 29 March 2024: क्या है 29 मार्च 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Vastu Tips for Car Parking: वास्तु के अनुसार इस दिशा में करें कार पार्क, किस्मत बदलते नहीं लगेगा देर
-
Importance of Aachman: हिन्दु धर्म में आचमन का क्या मतलब है? जानें इसके महत्व, विधि और लाभ