IPL 2023 : Suryakumar Yadav ने की रिकॉर्ड्स की बारिश, पूरा किया अनोखा 'शतक'

मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) नाम का एक तूफान आया, जिसने RCB के छक्के छुड़ा दिए

author-image
Sonam Gupta
New Update
suryakumar yadav

ipl 2023 mi vs rcb Suryakumar Yadav complete 3000 ipl runs ( Photo Credit : Social Media)

IPL 2023, MI vs RCB : मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) नाम का एक तूफान आया, जिसने RCB के छक्के छुड़ा दिए. सूर्या ने 83 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर ना केवल मुंबई इंडियंस को एक अहम जीत दिलाई. बल्कि रिकॉर्ड्स की भी झड़ी लगा दी. सूर्या की इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 200 रनों का सबसे तेज रन चेज किया और इतिहास रच दिया, क्योंकि MI ने RCB के दिए 200 रनों के लक्ष्य को 16.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था.

Advertisment

Suryakumar Yadav ने पूरे किए 3000 IPL रन

दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 3000 आईपीएल रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले 22वें खिलाड़ी और 14वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. RCB के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले सूर्या ने 83(35) रन बनाने के दौरान 7 चौके व 6 छक्के लगाए. इसी के साथ सूर्या ने IPL में 100 शतकों का आंकड़ा भी पार कर लिया है. सूर्या ने बीती रात 83 रन बनाए, जो अब उनका IPL का बेस्ट स्कोर बन गया है. 

IPL 2023 में 200 से अधिक रनों के चेज में गरजता है Suryakumar Yadav का बल्ला

- 57(26) vs PBKS.
- 23(12) vs GT.
- 55(29) vs RR.
- 66(31) vs PBKS.
- 83(35) vs RCB.

ये भी पढ़ें : IPL 2023 : विराट के बाद नवीन के इंस्टा पोस्ट ने मचाई खलबली, छिड़ी कोल्ड वॉर

मुंबई इंडियंस की हुई टॉप-3 में एंट्री

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अब लय में लौट रहे हैं. Suryakumar Yadav के लिए ये सीजन शुरुआत में कुछ खास नहीं रहा था, क्योंकि शुरुआती 5 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 66(47) रन बनाए थे. लेकिन फिर लय में आने के बाद पिछले 6 मैचों में सूर्या ने 310(155) रन बनाए हैं. 

First 5 matches - 66(47)
Next 6 matches - 310(155)

Disclaimer

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजों और राजनीतिक विश्लेषण के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
Newsnationtv.com/topic/exitpollwithnn

Twitter पर  #ExitPollwithNN पर विजिट करें और पाएं कर्नाटक चुनाव की पल-पल की खबर

Source : Sports Desk

Suryakumr yadav records mumbai-indians ipl-2023 Suryakur yadav ipl updates in hindi mi-vs-rcb
      
Advertisment