logo-image

IPL 2022 : गुजरात टाइट्ंस और मुंबई इंडियंस के मैच में ये खिलाड़ी कर सकते हैं कमाल 

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गुजरात टाइट्ंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों पर खास नजर होगी। इन खिलाड़ियों से आज विशेष प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Updated on: 06 May 2022, 11:42 AM

दिल्ली:

IPL 2022 : आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज (शुक्रवार) गुजरात टाइंट्स और मुंबई इंडियंस का मैच है। प्लेऑफ की रेस में इस मैच का महत्व बेशक कम हो लेकिन कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर इस मैच में खास नजर होगी। कई क्रिकेट एक्सपर्ट मान रहे हैं कि इस मैच में इन खिलाड़ियों का कमाल का प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। ये खिलाड़ी कौन से हैं ये आपको बताएंगे लेकिन इससे पहले ये बात जान लीजिए कि यह मैच इस समय पॉइंट टेबल की सबसे आगे और सबसे पीछे चल रही टीमों के बीच में है। इस समय समय गुजरात टाइंट्स 10 में से 8 मैच जीतकर सबसे आगे है। फिलहाल गुजरात के 16 अंक हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 9 में से सिर्फ एक मैच जीता है और पॉइंट टेबल में सिर्फ दो अंक हैं। प्लेऑफ की रेस से भी मुंबई इंडियंस बाहर हो चुकी है लेकिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिहाज से यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। 

इसे भी पढ़ेंः IPL 2022 : दिल्ली ने हैदराबाद को 21 रन से हराया, Playoff के लिए बढ़ीं मुश्किलें

खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे पहला नाम आता है हार्दिक पांड्या का। हार्दिक पांड्या गुजरात टाइट्ंस के कप्तान हैं। अभी तक गुजरात की ओर से सबसे बड़े स्कोरर हार्दिक पांड्या ही हैं। उन्होंने 9 मैचों में 309 रन बनाए हैं। एक मैच में वह खेले भी नहीं थे लेकिन फिर भी उनकी टीम का कोई बल्लेबाज उनकी बराबरी पर नहीं है। आज तो मुंबई इंडियंस से उनका मुकाबला है, जो की उनकी पुरानी टीम है। ऐसे में उनके प्रदर्शन पर खास निगाहें होंगी। 

इसके अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर भी काफी निगाहें हैं। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर  हो गई ऐसे में अब रोहित शर्मा की नजर अपनी पुरानी फॉर्म वापस पाने पर होगी। आईपीएल के मुंबई के बचे हुए मैच मुंबई के लिए अपनी कमियों को दूर करने वाले मैच होंगे, ऐसे में रोहित शर्मा ही नहीं ईशान किशन पर भी काफी निगाहें होंगी।