आईपीएल 2022 (IPL 2022) का रोमांच अपने चरम पर है, सभी टीमें एक दूसरे से भिड़कर जीतने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन जीत उसी टीम की हो रही है, जिसका प्रदर्शन शानदार है. आईपीएल (IPL) के इस सीजन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) उम्मीद पर खरी नहीं उचर पाई है. आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब मुंबई इंडियंस लगातार मुकाबले हारी है. आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए मुंबई इंडियंस ने सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) को रिटेन किया, लेकिन सूर्य कुमार यादव टीम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए.
आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिग्गज बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) को 8 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. लेकिन सूर्य कुमार यादव के बल्ले से उतना रन नहीं निकल पाया जितना उम्मीद की जा रही थी. मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी एक तस्वीर के साथ ट्वीट कर कहा कि आगे का रास्ता साफ दिख रहा है. इसके साथ ही सूर्य कुमार यादव ने हंसने का एक इमोजी भी ट्वीट किया है.
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) के ट्वीट का यही यही अनुमान लगाया जा सकता है कि आईपीएल 2022 (IPL 2022) के बाद अब सूर्य कुमार यादव की नजरें एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप पर भी हैं. देखना है कि सूर्य कुमार यादव आने वाले मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करते हैं.
यह भी पढ़ें: CSK vs RR : धोनी राजस्थान को हरा जीत के साथ IPL 2022 का समापन कर पाएंगे!
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सूर्य कुमार यादव 8 मुकाबले खेले इस दौरान उनके बल्ले से 303 रन निकले हैं. आईपीएल के इस सीजन में सूर्य कुमार यादव ने 3 अर्धशतक भी निकला है.