logo-image

IPL 2022: MI की हार से दुखी हैं रोहित शर्मा, कही दिल छू लेने वाली बात

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा लागातार टीम की हार से परेशान हो गए हैं. आज उन्होंने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है.

Updated on: 25 Apr 2022, 08:32 PM

नई दिल्ली:

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का रोमांच चरम पर है, सभी टीमें एक दूसरे से भिड़कर जीतने की कोशिश कर रही हैं. आईपीएल (IPL) के इस सीजन में दो नई टीमें भी हिस्सा ली हैं. इन टीमों के जुड़ने से फैंस में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का लगातार निराशाजन प्रदर्शन जारी है. टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से भी रन नहीं निकल पा रहे हैं. लगातार टीम की हार से रोहित शर्मा भी परेशान हो गए हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है. 

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की न तो बल्लेबाजी चल रही है, और नही कप्तानी का कुछ असर हो रहा है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज ट्वीट किया कि हमने इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन ऐसा होता है. खेल की दुनिया के कई दिग्गज इस तरह के फेज़ से निकले हैं, लेकिन मैं अपनी टीम और इसके माहौल से काफी प्यार करता हूं. मैं हमारे शुभचिंतकों का भी शुक्रिया करना चाहता हूं, जिन्होंने हम में विश्वास दिखाया और टीम के प्रति अटूट निष्ठा दिखाई. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: इन खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन से टीम इंडिया भी बुरी फंसी!

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अब तक आठ मुकाबला खेली है. सभी मुकाबलों में टीम को करारी हार मिली है. मुंबई इंडियंस अंकतालिका में बिना किसी भी प्वाइंट के साथ अंतिम पाय़दान पर है. टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही कमजोर दिखी है.