IPL 2022: इन खतरनाक गेंदबाजों से मुंबई उड़ा देगी गर्दा, रोहित खुश

मुंबई इंडियंस जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी को रिटेन की है. इसके साथ ही मेगा ऑक्शन में कुछ बेहतरीन गेंदबाजों को खरीदी है, आइए जानते हैं कि मुंबई किन बेहतरीन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है.

मुंबई इंडियंस जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी को रिटेन की है. इसके साथ ही मेगा ऑक्शन में कुछ बेहतरीन गेंदबाजों को खरीदी है, आइए जानते हैं कि मुंबई किन बेहतरीन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है.

author-image
Satyam Dubey
New Update
Rohit Sharma Jaspreet Bumrah

Rohit Sharma Jaspreet Bumrah ( Photo Credit : File Photo)

आईपीएल 2022 IPL (2022) का आगाज 26 मार्च से केकेआर (KKR) और सीएसके (CSK) की टक्कर से हो जाएगा. सभी टीमें आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला खेलने के लिए काफी उत्साहित है. आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) जैसे दिग्गज खिलाड़ी को रिटेन की है. इसके साथ ही मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में कुछ बेहतरीन गेंदबाजों को खरीदी है, आइए जानते हैं कि मुंबई (Mumbai) किन बेहतरीन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है. 

Advertisment

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) को रिटेन करने के साथ ही जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat), मयंक मार्कडेंय (Mayank Markandey), जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer), टाइमल मिल्स (Tymal Mills), जैसे दिग्गज गेंदबाजों को मेगा ऑक्शन में खरीदा है. उम्मीद है कि ये गेंदबाज मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022:इन खिलाड़ियों के आने से मजबूत हुई प्रीति जिंटा की पंजाब टीम

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma), जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को रिटेन किया है. जबकि मेगा ऑक्शन में 21 खिलाड़ियों को खरीदकर आईपीएल 2022 के लिए 25 खिलाड़ियों की स्क्वाड बनाई है. 

Rohit Sharma ipl ipl-2022 mumbai-indians Jofra Archer
      
Advertisment