IPL 2022: मुंबई को लगा बहुत बड़ा झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी चोटिल

मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए हैं. सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने मुंबई के बल्लेबाजी पर भी असर पड़ सकता है. 

author-image
Satyam Dubey
एडिट
New Update
Rohit Sharma

Rohit Sharma( Photo Credit : File Photo)

आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से सीएसके और केकेआर के भिड़ंत से हो जाएगा. सभी टीमें आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला खेलने के उत्साहित हैं. मुंबई इंडियंस भी आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला खेलने के लिए काफी उत्साहित है. लेकिन आईपीएल 2022 के आगाज से पहले ही मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए हैं. सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने मुंबई के बल्लेबाजी पर भी असर पड़ सकता है. 

Advertisment

मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के अंगूठे में चोटिल है. बड़ी बात यह है कि उनका अंगूठा अभीतक ठीक नहीं हो पाया है. आईपीएल 2022 के आगाज तक सूर्यकुमार यादव ठीक नहीं हो पाते हैं तो उनको शुरुआती सुछ मुकाबलों में टीम से बाहर भी रहना पड़ सकता मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2022 में पहला मुकाबला 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जाएगा. ऐसे सूर्यकुमार यादव पहले मुकाबले में चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाते हैं तो टीम बड़ा झटका लग सकता है.

यह भी पढ़ें: IPL 2022:रोहित के प्रदर्शन से मुंबई मायूस! जसप्रीत बुमराह ने किया खुश

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड को रिटेन किया है. सूर्यकुमार यादव के आईपीएल करियर की बात करें तो आईपीएल के 115 मुकाबलों सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 2341 रन निकले हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादन ने 23 अर्धशतक भी जड़ा है. हाल फिल हाल में सूर्यकुमार य़ादव ने जिस लय में बल्लेबाजी की उसको देखकर बड़ा झटका माना जा रहा है. 

suryakumar yadav thumb injury IPL auction IPL Full Schedule
      
Advertisment