IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी छोड़ देंगे सीएसके की कप्तानी! 

MS Dhoni की कप्तानी को लेकर बड़ी खबर आ रही है. विराट कोहली के अचानक कप्तानी छोड़ने के बाद अब धोनी के बारे में भी ऐसी ही सूचना है. 

MS Dhoni की कप्तानी को लेकर बड़ी खबर आ रही है. विराट कोहली के अचानक कप्तानी छोड़ने के बाद अब धोनी के बारे में भी ऐसी ही सूचना है. 

author-image
Apoorv Srivastava
New Update
ipl 2022

ipl 2022( Photo Credit : tweeter )

IPL 2022: कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में सीएसके की कप्तानी छोड़ सकते हैं. ये दावा किया है हाल ही में सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स ने. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नहीं दिखेंगे. अगर धोनी ने ऐसा कुछ ऐलान किया तो यह आईपीएल 2022 में बहुत बड़ा चौंकाने वाला फैसला होगा. इसी के साथ ये भी चर्चा चल पड़ी है कि अगर एमएस धोनी इस तरह का कोई ऐलान करते हैं तो अगला कप्तान कौन होगा. इस बारे में सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि रवींद्र जडेजा सीएसके के नये कप्तान होंगे. रवींद्र जडेजा को पहले से ही सीएसके में धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. 

Advertisment

इसे भी पढ़ेंः Virat kohli: क्या क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे कोहली!

बता दें कि लंबे समय से सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है. अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ चुके हैं. अक्सर उनके आईपीएल में करियर को लेकर चर्चा होती रहती है. इस बार आईपीएल में जब उन्हें रिटेन किया तो उन्होंने खुद मना कर दिया कि उन्हें सबसे ज्यादा कीमत पर रिटेन नहीं किया जाए क्योंकि यह तय नहीं है कि वह और कितने साल क्रिकेट खेलेंगे. इसके बाद आईपीएल 2022 के लिए सीएसके ने रवींद्र जडेजा को पहला रिटेंशन बनाया, जबकि महेंद्र सिंह धोनी को दूसरा. इसके बाद से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद सीएसके के अगले कप्तान जडेजा होंगे. अब यह रिपोर्ट सामने आई है कि आईपीएल 2022 में धोनी कप्तानी छोड़ने वाले हैं हालांकि औपचारिक रूप से ऐसा कोई ऐलान सामने नहीं आया है. 

Source : Sports Desk

csk chennai-super-kings. ipl-2022 ipl-2021
      
Advertisment