logo-image

IPL 2022 : 'अपनी टीम' को हराने के लिए उतरेंगे हार्दिक पांड्या

IPL 2022 में आज गुजरात टाइंटस और मुंबई इंडियंस की बीच जंग होगी। इस मैच में एक खास बात है, जिस पर सभी की नजर होगी। 

Updated on: 06 May 2022, 09:52 AM

दिल्ली:

IPL 2022 : आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज (शुक्रवार) गुजरात टाइंट्स और मुंबई इंडियंस का मैच है। आज का मैच दो ऐसी टीमों के बीच है, जिसमें एक पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर है, जबकि दूसरी टीम पॉइंट टेबल में सबसे नीचे है। इस समय गुजराट टाइंट्स 10 में से 8 मैच जीतकर सबसे आगे है। फिलहाल गुजरात के 16 अंक हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 9 में से सिर्फ एक मैच जीता है और पॉइंट टेबल में सिर्फ दो अंक हैं। प्लेऑफ की रेस से भी मुंबई इंडियंस बाहर हो चुकी है। अब मुंबई सिर्फ सम्मान बचाने की जंग लड़ रही है। ऐसे में कुछ क्रिकेट प्रेमियों को लग रहा होगा कि आज का मैच कुछ कम रोमांचक होगा लेकिन इसी बीच एक ऐसी बात है, जो इस मैच को रोमांच बढ़ा रही है। 

इसे भी पढ़ेंः IPL 2022 : दिल्ली ने हैदराबाद को 21 रन से हराया, Playoff के लिए बढ़ीं मुश्किलें

दरअसल, आज के मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी ही टीम को हराने उतरेंगे। नहीं-नहीं, चौंकिए मत। हार्दिक पांड्या गुजरात टाइंट्स को नहीं हराना चाहते। दरअसल, मुंबई इंडियंस उनकी पुरानी टीम है। आईपीएल खेलना शुरू करने से लेकर पिछले सीजन तक हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के प्रमुख प्लेअर थे। यहां तक की तमाम क्रिकेट दिग्गज कयास  लगा रहे थे कि अगर मुंबई इंडियंस चार खिलाड़ियों को रिटेन करेगी  तो उसमें हार्दिक पांड्या का नाम जरूर होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुंबई ने रिटेन नहीं किया तो इस बार की नई नवेली टीम गुजरात टाइंट्स ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में जगह दी। यही नहीं, कप्तान भी बनाया। मुंबई द्वारा रिटेन नहीं किए जाने पर हार्दिक पांड्या ने एक इमोशनल पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

अब हार्दिक पांड्या पहली बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने उतरेंगे, वो भी बतौर कप्तान। जिस रोहित शर्मा के अंडर में वह अब तक खेलते थे, अब उनके सामने ही कप्तानी करेंगे। ऐसे में उनका खेल देखना काफी रोचक होगा।