/newsnation/media/post_attachments/images/2022/03/12/delhi-capitals-11.jpg)
Delhi Capitals ( Photo Credit : File Photo)
आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आगाज 26 मार्च से होने के साथ ही फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा. आईपीएल 2022 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. आज आरसीबी (RCB) के लिए बड़ा दिन है. क्योंकि आरसीबी ने अपने नए कप्तान के ऐलान के साथ ही नई जर्सी लॉन्च (New Jersey Launch) की है. आरसीबी के अलावा दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने भी आईपीएल 2022 के लिए नई जर्सी लॉन्च की है. हम आपको दिखाएंगे दिल्ली कैपिटल्स के जर्सी की नई झलक.
रिषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने आधिकारिट ट्वीटर हैंडल से आईपीएल 2022 के लिए नई जर्सी की झलक दिखाई है. दिल्ली कैपिटल्स का वीडियो साझा करने के साथ ही कैप्शन दिया है कि नई दिल्ली की नई जर्सी. आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जबकि मेगा ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों को खरीदकर 24 खिलाड़ियों को स्क्वाड बनाई है.
यह भी पढ़ें: IPL 2022: नए कप्तान के ऐलान के साथ ही RCB ने लॉन्च की नई जर्सी
🎥 | #NayiDilliKiNayiJersey ➡️ In all its glory 💙❤️#YehHaiNayiDilli#IPL2022pic.twitter.com/D8vwyr4fdt
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 12, 2022
दिल्ली (Delhi) की टीम ने आईपीएल 2022 के लिए रिषभ पंत (Rishabh Pant), अक्षर पटेल (Axar Patel), पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और एनरिच नॉर्किया (Anrich Nortje) को रिटेन किया है, जबकि मेगा ऑक्शन में डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, चेतन सकारिया, रोवमैन पॉवेल, लुंगी एनगि़डी, खलील अहमद और कुलदीप यादव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को खरीदने में सफल हुई है. अब देखने वाली बात है कि दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 में कैसा प्रदर्शन करती है.