logo-image

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स -दिल्ली कैपिटल्स में 'जंग' आज, ये खिलाड़ी दिखाएंगे दम

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज (रविवार) रोमांचक मैच की उम्मीद है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज (रविवार) शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें भिड़ेंगी ।

Updated on: 08 May 2022, 10:25 AM

दिल्ली:

IPL 2022 CSK vs DC : आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज (रविवार) शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें भिड़ेंगी तो जहां दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी, वहीं चेन्नई अपनी अंतिम उम्मीद बचाना चाहेगी, हालांकि अब चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग असंभव सा हो चुका है। अगर पिछले परिणामों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 26 मैच खेले गए हैं। इसमें चेन्नई की टीम 16 मैचों में जीती है, जबकि दिल्ली की टीम ने 10 बार जीत हासिल की है। इस लिहाज से देखें तो चेन्नई का पलड़ा भारी दिखाई देता है लेकिन आईपीएल 2022 में अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स काफी आगे है। इस समय दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है। उसने 10 मैचों में से पांच में जीत हासिल कर 10 अंक बटोर लिए हैं। वहीं, सीएसके के 10 मैचों में 3 जीत के साथ  सिर्फ 6 अंक हैं। 

इसे भी पढ़ेंः IPL 2022: लखनऊ सुपर जाएंट्स की धमाकेदार जीत, मुश्किल में केकेआर

आइए नजर डालते हैं आज की संभावित प्लेइंग 11 पर 

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11- रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, मोईन अली, एमएस धोनी (कप्तान / विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सिमरजीत सिंह, ड्वाइन प्रीटोरियस, मुकेश चौधरी, महेश तीक्ष्णा।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11- मनदीप सिंह, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, रिषभ पंत (कप्तान / विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्जे, खलील अहमद।

इन खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा नजर
- दिल्ली की ओर से डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल, मिशेल  मार्श, अक्षर पटेल, खलील अहमद पर खास निगाहें होंगी। वहीं, चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, महेश तीक्ष्णा, मुकेश चौधरी से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी।