IPL 2022: 'बेबी सचिन तेंदुलकर' यानी अर्जुन तेंदुलकर खेलेंगे इस टीम के खिलाफ !

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू मैच के कयास लग रहे हैं। इसे लेकर तमाम आईपीएल प्रेमियों की निगाहें लगी हुई हैं। 

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू मैच के कयास लग रहे हैं। इसे लेकर तमाम आईपीएल प्रेमियों की निगाहें लगी हुई हैं। 

author-image
Apoorv Srivastava
New Update
arjun tendulakar

ipl 2022( Photo Credit : google search)

Arjun Tendulkar Debut in IPL 2022 : तमाम आईपीएल प्रेमी 'नये सचिन तेंदुलकर' यानी अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हैं। वह, लीजेंड क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में लंबे समय तक खेलते रहे। उनके संन्यास लेने के बाद उनके बेटे अर्जुन ने भी क्रिकेट में हाथ आजमाने शुरू किए। आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम में शामिल भी कर लिया। तब से अब तक तमाम क्रिकेट प्रेमी इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि आखिर आईपीएल में अर्जुन का डेब्यू कब होता है। 

Advertisment

इसे भी पढ़ेंः IPL 2022 : दिल्ली ने हैदराबाद को 21 रन से हराया, Playoff के लिए बढ़ीं मुश्किलें

इस बार भी अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस में शामिल हैं। हालांकि यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए अब तक के आईपीएल इतिहास का सबसे बुरा सीजन रहा है। मुंबई अभी तक अपने 9 मैचों में से 8 मैच हार चुकी है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक महज एक मैच जीता है। अब मुंबई इंडियंस के लिए यह सिर्फ सम्मान बचाने की जंग है। कई क्रिकेट दिग्गज यह मान रहे हैं कि अब मुंबई इंडियंस बेंच स्ट्रेंथ को ज्यादा मौका दे सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स ये भी दावा कर रही हैं कि अर्जुन तेंदुलकर को अब डेब्यू का मौका मिल सकता है। खासतौर से शुक्रवार को गुजरात टाइट्ंस के खिलाफ मैच में अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू के कयास लगाए जा रहे हैं। 

ipl-2022 mumbai-indians Arjun Tendulkar Gujarat Titans
      
Advertisment