IPL 2021: धवन और शॉ की सलामी जोड़ी ने दिग्गज गेंदबाजों को किया है पस्त, चैंपियन बनने की ठोक दी है दावेदारी

IPL 2021: धवन और शॉ की सलामी जोड़ी ने दिग्गज गेंदबाजों को किया है पस्त, चैंपियन बनने की ठोक दी है दावेदारी

IPL 2021: धवन और शॉ की सलामी जोड़ी ने दिग्गज गेंदबाजों को किया है पस्त, चैंपियन बनने की ठोक दी है दावेदारी

author-image
Satyam Dubey
एडिट
New Update
ip

ipl( Photo Credit : File Photo)

IPL के इस सीजन के दूसरे चरण की तैयारियां जोरो से चल रही हैं। UAE के क्रिकेट मैदानों में अब दर्शकों की गूंज भी सुनाई देगी। जिससे मैच का आनंद और बढ़ जायेगा। इस सीजन का पहला चरण भारत में ही खेला गया था। खेले गये पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। मौजूदा वक्त में दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में पहले पायदान पर है। आइये एक नजर डालते हैं, उन खिलाड़ियों पर जिनके प्रदर्शन से टीम शीर्ष पर है। 
दिल्ली कैपिटल्स को शीर्ष पर लाने में सलामीं बल्लेबाज और क्रिकेट के गब्बर शिखर धवन का सबसे बड़ा योगदान है। पहले चरण में खेले गये 8 मैचों में शिखर धवन ने 380 रनों के साथ ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमाया हुआ हैं। पहले चरण में धवन ने 3 अर्द्रशतक भी जड़ा है। शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को लीड करते हैं।
जबकि टीम के दूसरे सलामीं बल्लेबाज पृथ्वी  शॉ ने भी दूसरे छोर से दिल्ली को शानदार शुरुआत दी है। पृथ्वी शॉ ने भी 8 मैचों में 308 रन बनाए हैं। शॉ ने भी इस सीजन में 3 अर्दशतक जड़ा है। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की बात करें तो इस सीजन में दोनो खिलाड़ियों की जोड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 9.25 प्रति ओवर की दर से 512 रन बनाए हैं।  शॉ ने इस सीजन में  166.5 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।  शॉ ने विशेष रूप से पावरप्ले में गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। उन्होने पावरप्ले में 187 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं शॉ ने  हर तीन गेंदों में एक की दर से एक चौका लगाया।
टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के न रहने पर बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी चर्चाएं थी। मध्क्रम में कप्तान ऋषभ पंत ने भी शानदार पारी खेलकर सभी चर्चा पर विराम लगा दिया। उन्होने 8 पारियो में 213 रनों का योगदान दिया है। 
बात करें गेंदबाजी की तो कगिसो रबादा की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने बड़े-बड़े बल्लेबाजों को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया है। रबादा ने इस सीजन के पहले चरण में सात मैचों में 9 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किया है। रबादा के साथ ही नॉर्टजे और मार्कस स्टोइनिस की तिकड़ी ने दिल्ली को शीर्ष पर पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया है। अब देखना यह है कि यूएई की पिचों पर इन खिलाड़ियों का कैसा प्रदर्शन रहने वाला है?  जिस तरीके से दिल्ली कैपिटल्स ने अबतक का खेल दिखाया है, उसको देखते हुए दिल्ली भी इस सीजन के प्रबल दावेदोरों में से एक मानी जा रही है। 

Advertisment

Source : News Nation Bureau

t20 ipl-2021 risabh-pant ipl prithavi shaw sikhar dhavan
      
Advertisment